ePaper

बर्दवान रेलवे स्टेशन में आरपीएफ जवान की किन्नरों ने कर दी पिटाई, 5 घायल

Updated at : 21 May 2024 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
बर्दवान रेलवे स्टेशन में आरपीएफ जवान की किन्नरों ने कर दी पिटाई, 5 घायल

आरपीएफ सूत्रों का कहना है की उक्त किन्नरों द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. शिकायत मिलने पर ही हमलोग कार्यवाही करते है. इस घटना को लेकर आज किन्नरों ने बर्दवान रेलवे स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा खड़ा किया.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को सरे आम संगठित होकर किन्नरों ने आरपीएफ जवानों (RPF) की पिटाई कर दी. आरपीएफ जवान पीयूष सिंह और आशीष कुमार नायक घायल हो गये. वहीं किन्नरों द्वारा पिटाई में आरपीएफ की एक महिला सब-इंस्पेक्टर और एक महिला कांस्टेबल समेत एक सब-इंस्पेक्टर और दो पुरुष कांस्टेबल घायल हुए है. गौरतलब है कि किन्नरों ने बर्दवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीएफ पोस्ट का घेराव कर विक्षोभ जताया.

किन्नरों का आरोप आरपीएफ के जवान करते है परेशान

इन किन्नरों का आरोप है की हम लोग भी भारत के नागरिक है. हमलोग तृतीय जेंडर है. बर्दवान आरपीएफ के लोग सब समय हम लोगों को परेशान करते है. हम लोगों पर मामला दायर किया जाता है. हम लोग अपने काम से भी टिकट काट कर ट्रेन में सफर करते है तब भी आरपीएफ के जवान हम लोगों पर झूठा मामला दायर कर फाइन वसूलते है. आज हम लोग इस परेशानी से तंग आकर संगठित होकर आज बर्दवान आरपीएफ पोस्ट कार्यालय का घेराव कर विक्षोभ जताया. मौके पर कई दर्जन किन्नर मौजूद थे. हालांकि इस मामले को लेकर आरपीएफ की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

Narendra Modi : तापस राय के समर्थन में उत्तर कोलकाता में नरेन्द्र मोदी का रोड शो, जानें किस रूट में कब है रैली

आरपीएफ सूत्रों का कहना है की उक्त किन्नरों द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. शिकायत मिलने पर ही हमलोग कार्यवाही करते है. इस घटना को लेकर आज किन्नरों ने बर्दवान रेलवे स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा खड़ा किया. किन्नरों ने आरोप लगाया बर्दवान आरपीएफ शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करती है. कल मतदान के बाद हावड़ा से लौटते समय ट्रेन में कई किन्नरों को आरपीएफ ने परेशान किया. इसी के चलते आज बर्दवान रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कार्यालय का घेराव कर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया. इस घटना के बाद उत्तेजना और तनाव की स्थिति कायम हो गई.

Mamata Banerjee : लोकसभा चुनाव खत्म होने से पहले ममता बनर्जी ने की घोषणा, अगर I.N.D.I‌.A जीतता है तो तृणमूल बाहर से करेंगी समर्थन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola