Narendra Modi : तापस राय के समर्थन में उत्तर कोलकाता में नरेन्द्र मोदी का रोड शो, जानें किस रूट में कब है रैली
Published by : Shinki Singh Updated At : 21 May 2024 3:50 PM
PM Modi, ANI
Narendra Modi : 28 मई यानी मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तर कोलकाता में रोड शो होगा. रोड शो का शुरुआत श्यामबाजार से सिंथी तक तय किया गया है. प्रधानमंत्री मंगलवार दोपहर कोलकाता उत्तर के उम्मीदवार तापस रॉय के साथ इसी रूट पर रोड शो करेंगे .
Narendra Modi : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर से पहले बीजेपी का बंगाल में तूफानी प्रचार अभियान जारी है. इस बार चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सिर्फ जनसभाएं ही नहीं बल्कि उत्तर कोलकाता में रोड शो भी करने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री रोड शो से प्रत्याशी तापस रॉय के लिए जनता से समर्थन मांगेंगे. उनका शेड्यूल और यात्रा कार्यक्रम लगभग फाइनल हो चुका है.
28 मई को नरेंद्र मोदी का उत्तर कोलकाता में रोड शो
अब तक पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 28 मई यानी मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तर कोलकाता में रोड शो होगा. रोड शो का शुरुआत श्यामबाजार से सिंथी तक तय किया गया है. प्रधानमंत्री मंगलवार दोपहर कोलकाता उत्तर के उम्मीदवार तापस रॉय के साथ इसी रूट पर रोड शो करेंगे और वहां से तापस राॅय के समर्थन में वोट मांगेंगे. नरेन्द्र मोदी अगले दिन 29 को बारासात और बारुईपुर में दो सार्वजनिक बैठकें करने वाले हैं. इसी दिन वह बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार अभियान भी समाप्त हो जाएगा.
Mamata Banerjee : ममता बनर्जी के बदले सुर कहा, I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार तृणमूल ही बनायेगी
लोकसभा चुनाव से पहले तापस राॅय ने थाम लिया था भाजपा
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बारानगर से लंबे समय तक तृणमूल विधायक रहे तापस रॉय ने पार्टी बदल ली और भाजपा में शामिल हो गए. साल्ट लेक स्थित बीजेपी मुख्यालय में विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी के हाथों से गेरुआ झंडा थमाया गया. कुछ ही दिनों बाद उन्हें भाजपा द्वारा कोलकाता उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकित किया गया. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर ताॅपस राय का चुनाव प्रचार जारी है. तृणमूल नेता सुदीप बनर्जी के साथ तापस राॅय के रिश्तों में कड़वाहट के बाद यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










