अभिनेता सोहम चक्रवर्ती के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचा रेस्तरां का मालिक, अपनी और परिवार की सुरक्षा को बताया खतरा

सोहम चक्रवर्ती पर आरोप है कि सात जून की रात को न्यूटाउन स्थित एक रेस्तरां के मालिक अनिसुन आलम की उसी इमारत के परिसर में बुरी तरह पिटाई की थी. रेस्तरां में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी सोहम चक्रवर्ती को अनिसुल आलम की पिटाई करते देखा गया है.
पश्चिम बंगाल के न्यूटाउन के एक रेस्तरां के मालिक और तृणमूल विधायक सह अभिनेता सोहम चक्रवर्ती (Soham Chakraborty) के बीच का विवाद अब कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंच गया है. रेस्तरां के मालिक अनिसुल आलम ने सुरक्षा की मांग करते हुए अब कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा की एकल पीठ के समक्ष दायर याचिका में अनिसुल आलम ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कहा है कि मारपीट के मामले में पुलिस ने तृणमूल विधायक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.
तृणमूल विधायक सह अभिनेता साेहम चक्रवर्ती के साथ हुआ था विवाद
साथ ही अनिसुल आलम ने अभिनेता से नेता बने विधायक पर मारपीट के दिन (सात जून) से ही उन्हें और उनके साथियों को लगातार धमकाने का भी आरोप लगाया है. अनिसुल आलम ने यह भी दावा किया है कि पुलिस से संपर्क करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी. हाइकोर्ट की न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने याचिका स्वीकार कर ली है और मामले की सुनवाई 14 जून को होने की उम्मीद है.
अपनी और परिवार की सुरक्षा को बताया खतरा
गौरतलब है कि सोहम चक्रवर्ती पर आरोप है कि सात जून की रात को न्यूटाउन स्थित एक रेस्तरां के मालिक अनिसुन आलम की उसी इमारत के परिसर में बुरी तरह पिटाई की थी. रेस्तरां में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी सोहम चक्रवर्ती को अनिसुल आलम की पिटाई करते देखा गया है. अब इस मामले में रेस्तरां मालिक ने सुरक्षा मुहैया कराने व सोहम के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हाइकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर 14 जून को सुनवाई हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




