काफिले पर हमले के बाद ममता बनर्जी बोलीं: ईंट लगने से सीने में हुआ दर्द, पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप
पत्रकारों से बात करती ममता बनर्जी (फोटो : ANI)
ममता बनर्जी ने अपने काफिले पर हुए हालिया हमले को लेकर पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि ईंट लगने से उनके सीने में दर्द है. हमले को लेकर पुलिस के ऊपर पक्षपात का आरोप भी लगाया.
Mamta Banerjee attack : तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को हाल में अपने काफिले पर हुए हमले को लेकर पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि काफिले की कार पर फेंकी गई एक बड़ी ईंट की वजह से उनके सीने में दर्द हो गया है. ममता ने कहा कि उनकी तबियत ठीक नहीं होने का बावजूद वह अपनी पार्टी की डिजिटल विंग के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची.
काफिले पर हमले को लेकर क्या बोली ममता?
ममता बनर्जी ने बताया कि नॉर्थ 24 परगना जाते वक्त उनके काफिले को रोका गया और उसपर ईंट-पत्थर फेंके गए. वह एक टीएमसी नेता के निधन के बाद उनके परिवार से मिलने जा रही थी. उनके साथ उस वक्त लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी और राज्यसभा सांसद डोला सेन भी मौजूद थीं.
टीएमसी प्रमुख ने कहा कि उनके कार पर किए गए हमले के बाद से उनके सीने में दर्द है. इसकी वजह से वह कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रही हैं. लेकिन आईटी टीम के कार्यक्रम को महत्वपूर्ण मानते हुए उन्होंने इसमें शामिल होने का फैसला लिया.
ममता ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस चुनिंदा तरीके से TMC कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है. उन्होंने कहा कि किसे गिरफ्तार करना है और किसे नहीं, यह पुलिस का काम है, लेकिन आरोप लगाया कि पुलिस का काम केवल तृणमूल कांग्रेस के लोगों को गिरफ्तार करना रह गया है.
ममता ने आगे आरोप लगाया कि TMC कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को डराने के लिए BJP कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस भी पहुंची थी. हालांकि, ये आरोप ममता बनर्जी के हैं.
BJP ने हमले में शामिल होने से किया इनकार
वहीं, पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी के काफिले पर हुए हमले में BJP की भूमिका से इनकार किया. उन्होंने कहा कि मौके पर BJP का कोई कार्यक्रम नहीं था और न ही वहां पार्टी का कोई व्यक्ति मौजूद था.
Also read : अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप का हमला, बोले- 'जिहादी और कम्युनिस्ट जीत रहे चुनाव'
अर्जुन सिंह ने दावा किया कि पत्थर फेंकने वाले लोग अपने घरों को कथित तौर पर तोड़े और लूटे जाने से नाराज थे. उन्होंने कहा कि BJP इस तरह की घटना के पक्ष में नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आलोक पाठक
आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










