संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 07 Sep 2025 12:52 AM
मृतक की पहचान 21 वर्षीय शेख सलीम के रूप में हुई है, जो गांव का ही निवासी था और फेरी व चरवाही का काम करता था.
शव लेने आये पुलिसकर्मियों से भिड़े ग्रामीण, दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना क्षेत्र के षड़रंग गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. उसका शव रविवार को दरखोली इलाके में सड़क किनारे पड़ा मिला. मृतक की पहचान 21 वर्षीय शेख सलीम के रूप में हुई है, जो गांव का ही निवासी था और फेरी व चरवाही का काम करता था. परिजनों का कहना है कि सलीम शनिवार रात एक जलसा में शामिल होने गया था और लौटते समय मवेशियों को लेकर आने वाला था. लेकिन वह घर नहीं लौटा. बाद में ग्रामीणों ने उसका शव सड़क किनारे पड़ा देखा. खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आये. परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि सलीम की हत्या करंट लगाकर की गयी है. उनका कहना है कि युवक के गुप्तांग और शरीर के कई हिस्सों पर करंट के निशान हैं. सूचना पाकर पुलिस मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए लेने पहुंची. इस दौरान ग्रामीण पुलिस से भिड़ गये और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे. स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण रही, लेकिन पुलिसकर्मियों के हस्तक्षेप से हालात पर काबू पाया गया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










