असोगा गांव मारपीट मामले में दोनों पक्षों से एक-एक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 May 2026 12:53 PM

विज्ञापन

गिरफ्तार दोनों आरोपी.

Kaimur News गिरफ्तार लोगों में जोखु राम के लगभग 30 वर्षीय पुत्र कमलेश राम तथा राजू राम के लगभग 27 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार राम शामिल हैं.

विज्ञापन

Kaimur News (सच्चिदानंद सिंह की रिपोर्ट) :  कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत असोगा गांव में दो दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया.

मिली जानकारी के अनुसार गांव के एक पक्ष के सूर्यकांत भारती तथा दूसरे पक्ष की देखती देवी द्वारा मारपीट को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन थाना में दिया गया था. पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 196/026 एवं 197/026 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की.

छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया

इसके बाद पुलिस ने मंगलवार की रात असोगा गांव में छापेमारी कर दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में जोखु राम के लगभग 30 वर्षीय पुत्र कमलेश राम तथा राजू राम के लगभग 27 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार राम शामिल हैं. पुलिस ने दोनों आरोपितों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया.

Also Read: रामगढ़ में 29 मई से बिहार-यूपी की 7 टीमों के बीच हॉकी टूर्नामेंट, 31 मई को महिला खिलाड़ियों का मैच

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन