कैमूर: 36 लीटर शराब मामले का फरार तस्कर गिरफ्तार, पुलिस छापेमारी में दबोचा गया आरोपी

Updated:
विज्ञापन
शराब मामले में गिरफ्तार विपिन कुमार | Prabhat Khabar Network

शराब मामले में गिरफ्तार विपिन कुमार | Prabhat Khabar Network

कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से शराब तस्करी के मामले में एक बड़ी खबर आई है. पुलिस ने छापेमारी कर फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस दौरान 36 लीटर देसी शराब भी बरामद हुई है.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान रामगढ़ निवासी भोला राय के पुत्र विपिन कुमार के रूप में हुई है.

36 लीटर शराब छोड़कर मौके से भाग गए थे तस्कर

थानाध्यक्ष ने बताया कि 11 जुलाई को सूचना मिली थी कि हाटा-मेंढ़ पथ से शराब की खेप आने वाली है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम नहर किनारे घेराबंदी कर तस्करों का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे. पुलिस को देखते ही दोनों बाइक नहर में फेंककर फरार हो गए.

चार कार्टन से बरामद हुई थी 36 लीटर शराब

पुलिस ने मौके पर जांच के दौरान बाइक में बंधे चार कार्टन से 180 पीस ब्लू लाइन देसी शराब बरामद की थी. जब्त शराब की कुल मात्रा 36 लीटर थी. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी.

दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के क्रम में रामगढ़ गांव में छापेमारी कर विपिन कुमार को गिरफ्तार किया गया. मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं, दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.


विज्ञापन
Ravishankar Singh

लेखक के बारे में

By Ravishankar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन