कैमूर में 5 साल की बच्ची के गले से लॉकेट छीनकर भागा, ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर के बेलौड़ी गांव में पांच साल की मासूम के गले से लॉकेट छीनकर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा. गुस्साई भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

Mohania Chain Snatching Kaimur : स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में शनिवार को पांच वर्षीय मासूम बच्ची के गले से लॉकेट छीनकर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और डायल 112 पुलिस को सूचना देकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.

विज्ञापन

Kaimur News : बच्ची के शोर मचाते ही सक्रिय हुए ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, बेलौड़ी गांव निवासी जोगेंद्र शर्मा की पांच वर्षीय पुत्री घर के पास खेल रही थी. इसी दौरान आरोपी बच्ची के गले से लॉकेट छीनकर भागने लगा. बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया.

पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा गया आरोपी

आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर मोहनिया थाना ले गई.

पिता ने दर्ज कराया आवेदन, पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद बच्ची के पिता जोगेंद्र शर्मा ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मोहनिया थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन