बिहार राज्य किसान सभा की चांद अंचल कमेटी का गठन, राधे कृष्ण शास्त्री बने अध्यक्ष
बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : बिहार राज्य किसान सभा की चांद अंचल कमेटी की बैठक में 11 नए सदस्यों का चयन किया गया. राधे कृष्ण शास्त्री को अध्यक्ष बनाया गया. दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई.
Kaimur News : बिहार राज्य किसान सभा, कैमूर की चांद अंचल कमेटी की बैठक रविवार को पतेरी कला गांव में हुई. बैठक में अंचल कमेटी के लिए 11 नये सदस्यों का चयन किया गया. इस दौरान राधे कृष्ण शास्त्री को अध्यक्ष, लल्लन राम को उपाध्यक्ष, रामपसूदन परवाना को मंत्री, अखिलेश कुमार को संयुक्त मंत्री और रविकांत बृजमोहन को कोषाध्यक्ष चुना गया.
दिल्ली प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील
बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर 26 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन पर चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने और दिल्ली घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गयी. इसके अलावा तीन नवंबर को जिलाधिकारी के समक्ष किसानों की समस्याओं को लेकर प्रस्तावित धरना में भी अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने का आह्वान किया गया.
Also Read : मंडल कारा भभुआ में बंदियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम, कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
बैठक की शुरुआत शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद वक्ताओं ने किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि सरकार अमेरिका-भारत ट्रेड डील, बीज विधेयक, बिजली विधेयक आदि किसानों पर जबरदस्ती थोप रही है.
Also Read : कैमूर में कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर की चपेट में आई सात वर्षीय बच्ची की मौत, चालक गिरफ्तार
एमएसपी गारंटी कानून और स्मार्ट मीटर बंद करने की मांग
बैठक में फसलों के लिए एमएसपी गारंटी कानून बनाने और स्मार्ट मीटर लगाना बंद करने समेत किसानों से जुड़ी अन्य मांगें भी उठायी गयीं. किसान सभा के सदस्यों ने सरकार से किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की.
महिला और पुरुष कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में जिला मंत्री भीम सिंह सहित किसान सभा के अन्य महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए.
Also Read : मंडल कारा भभुआ में बंदियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम, कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए