कैमूर में दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल, तीन किलोमीटर के रास्ते में जगह-जगह गड्ढे

Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती पुलिया के पास सड़क गड्ढे में तब्दील | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कैमूर और रोहतास जिलों को जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क पिछले दो वर्षों से जर्जर हालत में है. बड़े-बड़े गड्ढों से बाइक सवारों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर और रोहतास जिले को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति पिछले करीब दो वर्षों से बदहाल है. सड़क खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अमाव गांव से दुर्गावती नदी पुल होते हुए रोहतास जिले के चेनारी तक जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क कई जगह जर्जर हो चुकी है.

विज्ञापन

सड़क पर उभरे बड़े-बड़े गड्ढे, बाइक सवार सबसे अधिक परेशान

सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये हैं. बारिश होने के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है. अमाव से चेनारी तक कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है. इससे बड़े वाहनों के साथ छोटे वाहनों को भी आने-जाने में परेशानी होती है. बाइक सवारों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है. गड्ढों में पानी भर जाने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं.

भारी वाहनों के दबाव से सड़क हुई जर्जर

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क खराब होने का प्रमुख कारण भारी वाहनों का लगातार आवागमन और समय पर मरम्मत नहीं होना है. लोगों ने बताया कि पहले सबार गांव स्थित दुर्गावती नदी पुल से बड़े वाहनों का आवागमन होता था, लेकिन पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी. इसके बाद ट्रक और हाइवा जैसे बड़े वाहन इसी रास्ते से गुजरने लगे. भारी वाहनों के दबाव के कारण पिछले दो वर्षों में सड़क कई जगह गड्ढों में तब्दील हो गयी है.

चेनारी बाजार से अस्पताल तक जाने का प्रमुख रास्ता

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क कैमूर और रोहतास दोनों जिलों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है. इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोग चेनारी बाजार, प्रखंड कार्यालय, अस्पताल और स्कूल-कॉलेज आते-जाते हैं. किसानों को अपनी उपज मंडी तक ले जाने में भी काफी परेशानी हो रही है.

Also Read : कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार पियक्कड़ गिरफ्तार

कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई मरम्मत

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार संबंधित विभाग को आवेदन दिया गया है. जनप्रतिनिधियों को भी इसकी जानकारी दी गयी, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी है. इससे ग्रामीणों में नाराजगी है.

Also Read : हरियाणा से सुपौल ले जाई जा रही 80 लाख की शराब मोहनिया चेकपोस्ट पर जब्त, चालक गिरफ्तार

जल्द मरम्मत कराने की मांग

स्थानीय लोगों ने सरकार और संबंधित विभाग से सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति में सुधार होने से आवागमन सुगम होगा और गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर भी रोक लग सकेगी.

Also Read : हरियाणा से सुपौल ले जाई जा रही 80 लाख की शराब मोहनिया चेकपोस्ट पर जब्त, चालक गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन