कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, चार पियक्कड़ गिरफ्तार
पुलिस हिरासत में आरोपियों की तस्वीर| Prabhat Khabar Network
Kaimur News : रविवार को कुदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. शराब पीकर हंगामा कर रहे चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा. मेडिकल जांच में इनकी शराब की लत साबित हुई, जिसके बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Kaimur News : कुदरा थाना क्षेत्र में रविवार को शराब सेवन के विरुद्ध पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की कार्रवाई सकरी मोड़ और चिलबिली मोड़ के पास की गयी, जहां शराब का सेवन कर कुछ लोग शोरगुल कर रहे थे.
चारों आरोपितों की हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आनंद कुमार, पिता शिव प्रसाद, निवासी चिलबिली, अरविंद कुमार, पिता अवधेश राम, निवासी मुजियां, अनूप कुमार, पिता ललन पासवान, निवासी नाथूपुर तथा टुन्नू डोम, पिता मुखराम डोम, निवासी मुठानी, थाना मोहनियां, कैमूर के रूप में हुई है.
Also Read : मोहनिया में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह छाने लगा घने कोहरे की चादर; सड़क पर धीमी हुई वाहनों की रफ्तार
मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपित अलग-अलग स्थानों पर शराब का सेवन कर शोरगुल और हंगामा कर रहे थे. गिरफ्तारी के बाद सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाकर मेडिकल जांच करायी गयी. जांच में सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई.
Also Read : चैनपुर में प्रारंभिक शिक्षकों की बैठक, 24 अक्टूबर को शिक्षक एकता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय
न्यायिक हिरासत में भेजे गये आरोपित
मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों की आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Also Read : चैनपुर में प्रारंभिक शिक्षकों की बैठक, 24 अक्टूबर को शिक्षक एकता सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए