मोहनिया में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह छाने लगा घने कोहरे की चादर; सड़क पर धीमी हुई वाहनों की रफ्तार
रविवार की सुबह चारो तरफ फैला घना कोहरा
मोहनिया में रविवार सुबह मौसम में पहली बार घने कोहरे की चादर देखने को मिली. इतना घना कोहरा था कि सड़कों पर दूर तक देखना मुश्किल हो गया, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई.
Mohania Weather : कैमूर में मोहनिया में रविवार की सुबह मौसम में पहली बार घने कोहरे की चादर देखने को मिली. कोहरा इतना घना था कि सड़कों पर कुछ दूरी तक देख पाना मुश्किल हो गया. धुंध के कारण आसपास की चीजें भी साफ नजर नहीं आ रही थीं. इसका सीधा असर सड़क यातायात पर पड़ा और वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ी.
हाईवे पर धीमी रही वाहनों की रफ्तार
सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग समेत प्रमुख सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही. दिन निकलने के बाद भी कई वाहन चालक लाइट जलाकर सड़क से गुजरते नजर आए. कम दृश्यता के कारण चालकों को सामने से आने वाले वाहनों और सड़क की स्थिति को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी.
कोहरे ने कराया ठंड के मौसम का एहसास
इस मौसम में पहली बार इस तरह का घना कोहरा देखने को मिला. सुबह कोहरे के साथ ठंड का असर भी महसूस किया गया. घनी धुंध के बीच सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों को सामान्य दिनों की तुलना में अधिक सावधानी बरतनी पड़ी. सुबह के इस बदले मौसम ने लोगों को ठंड के मौसम के आने का एहसास करा दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए