हरियाणा से सुपौल ले जाई जा रही 80 लाख की शराब मोहनिया चेकपोस्ट पर जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चेकपोस्ट पर शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्पाद विभाग की टीम ने मोहनिया चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई की है. एक कंटेनर से 5310 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने शराब की खेप के साथ कंटेनर के चालक को भी गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

मोहनिया स्थानीय थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर ट्रक से करीब 5310 लीटर अवैध शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कंटेनर के चालक को भी गिरफ्तार किया है. जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बतायी जा रही है.

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के चरखी दादरी जिले के चरखी गांव निवासी 28 वर्षीय अक्षय कुमार, पिता मनेश के रूप में हुई है. पुलिस ने शराब की खेप के साथ कंटेनर ट्रक को भी जब्त कर लिया है.

कंटेनर की जांच में मिली शराब की 592 पेटियां

उत्पाद विभाग की पुलिस समेकित चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान कंटेनर ट्रक को रोककर उसकी जांच की गयी. जांच के दौरान कंटेनर में छिपाकर रखी गयी शराब की 592 पेटियां बरामद हुईं.

पुलिस के अनुसार, कंटेनर में करीब 5310 लीटर अवैध शराब लायी जा रही थी. जांच में शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने चालक अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया और कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया.

हरियाणा से सुपौल ले जायी जा रही थी शराब

पूछताछ में सामने आया कि शराब की यह खेप हरियाणा से बिहार के सुपौल ले जायी जा रही थी. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किसके इशारे पर बिहार लायी जा रही थी और इसे सुपौल में किसे सौंपा जाना था.

गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शराब और कंटेनर जब्त, प्राथमिकी दर्ज

उत्पाद विभाग की पुलिस ने बरामद शराब और कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया है. मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है. साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस खेप के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन