कैमूर में 27 जून को हुई मारपीट की घटना में कार्रवाई, पति-पत्नी के साथ मारपीट का था आरोप, गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा

मारपीट मामले में गिरफ्तार नीतीश यादव | Prabhat Khabar Network
कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में दंपत्ति के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई है।
Chainpur Assault Case Arrest Kaimur : कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के नंदगांव गांव में दंपति के साथ मारपीट के मामले में चैनपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंदगांव निवासी रामअवतार यादव के पुत्र नितीश यादव के रूप में हुई है.
Kaimur News : 27 जून को दो पक्षों में हुआ था विवाद
थानाध्यक्ष ने बताया कि 27 जून को आपसी विवाद को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. घटना के बाद एक पक्ष के विनोद यादव ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर रामअवतार यादव और उनके दो पुत्रों पप्पू यादव तथा नितीश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
पति-पत्नी से मारपीट का लगाया था आरोप
शिकायत में विनोद यादव ने आरोप लगाया था कि वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी नामजद आरोपी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की.
गुप्त सूचना पर गिरफ्तारी, आरोपी भेजा गया जेल
थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी नितीश यादव को गिरफ्तार किया गया. मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










