ePaper

WB Train Accident: रेलवे बोर्ड की चेयरमैन का बड़ा बयान- ड्राइवर की गलती से दुर्घटनाग्रस्त हुई कंचनजंगा एक्सप्रेस

Updated at : 17 Jun 2024 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
kanchenjunga express train accident railway board chairman ceo jaya varma sinha

कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड की चेयरमैन सह सीईओ का आया बयान.

WB Train Accident: बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन की मालगाड़ी से टक्कर पर रेलवे बोर्ड की चेयरमैन का बड़ा बयान आया है. कहा है कि ड्राइवर की गलती से हादसा हुआ.

विज्ञापन

WB Train Accident: पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले में हुए रेल हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है. कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मारने वाली मालगाड़ी के दोनों ड्राइवर की मौत हो गई है. रेलवे बोर्ड की चेयरमैन और सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने इस हादसे पर बड़ा बयान दिया है.

मालगाड़ी के चालक ने की सिग्नल की अनदेखी, इसलिए हुआ हादसा

उन्होंने कहा कि मालगाड़ी के चालक ने सिग्नल की अनदेखी की, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है. जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह ह्यूमन एरर (इंसान की गलती) लग रहा है. लेकिन इस बारे में पक्के तौर पर जांच के बाद ही कुछ कह पाएंगे. उन्होंने बताया कि दुर्भाग्य से इस हादसे में दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के पायलट की भी मौत हो गई है. इसलिए वस्तुस्थिति को समझने के लिए हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना होगा.

दुर्घटना के बाद 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

रेलवे बोर्ड की चेयरमैन सह सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने यह भी कहा कि बताया गया है कि पश्चिम बंगाल के दार्जीलिंग जिले में हुई रेल दुर्घटना में 25 लोग घायल हुए हैं, लेकिन उन्हें ऐसा लगता है कि 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया होगा. उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है और जल्द ही ट्रेनों का परिचालन इस रूट पर शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि हर तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए रेलवे काम कर रहा है. यह दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. जया वर्मा सिन्हा ने कहा है कि ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ‘कवच’ लगाने की प्रक्रिया जारी है.

रेल दुर्घटना रोकने के लिए ‘कवच’ पर तेजी से चल रहा है काम

यह पूछने पर कि पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर में रेलवे ‘कवच’ पर काम कर रहा है, उन्होंने कहा कि हां, इस पर काम चल रहा है. इस साल 1500 किलोमीटर रेल मार्ग पर काम हो रहा है. इस साल के अंत तक पश्चिम बंगाल में चलने वाली ट्रेनों को ‘कवच’ का कवर मिल जाएगा. कहा कि ‘कवच’ लगाना बहुत महत्वपूर्ण है. इस साल 3000 किलोमीटर पर कवच लग जाएगा. इसके बाद फिर 3000 किलोमीटर को कवर करेंगे. धीरे-धीरे पूरे भारत में ट्रेनों को ‘कवच’ की सुरक्षा मिल जाएगी.

इसे भी पढ़ें

Train Accident: असम से कोलकाता आ रही कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, 8 की मौत

Train Accident: पश्चिम बंगाल में भीषण ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस की बोगियां क्षतिग्रस्त, 8 की मौत, देखें VIDEO

West Bengal Train Mishap|कंचनजंगा एक्स हादसे में मरने वालों के परिजनों को पीएमओ देगा 2 लाख रुपए

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola