ePaper

Train Accident: पश्चिम बंगाल में भीषण ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस की बोगियां क्षतिग्रस्त, 8 की मौत, देखें VIDEO

Updated at : 17 Jun 2024 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
kanchenjunga express train hit by goods train in west bengal
Train Accident: दुर्घटनाग्रस्त कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ ऐसा हाल.

Train Accident: पश्चिम बंगाल में सोमवार को सुबह-सुबह भीषण ट्रेन हादसा हुआ. एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को ठोकर मार दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन

West Bengal Kanchanjunga Express Train Accident|पश्चिम बंगाल में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है. सोमवार (17 जून) को सुबह-सुबह उत्तर बंगाल के दार्जीलिंग जिले में यह हादसा हुआ. इसमें कम से कम 8 लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि 25 लोगों के घायल होने की खबर है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करके कहा है कि दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. युद्ध स्तर पर राहत कार्य चल रहा है. बता दें कि असम के सिलचर से कोलकाता के सियालदह स्टेशन के बीच चलने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन ने न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से खुलने के बाद रांगापानी स्टेशन को पार किया और निजबाड़ी स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही एक मालगाड़ी ने रेड सिग्नल को इग्नोर करते हुए उसे ठोकर मार दी. इससे गार्ड बोगी समेत कई बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. रेलवे ने माना है कि एक कंटेनर ट्रेन के सिग्नल ओवरशूट करने के चलते यह हादसा हुआ है. रेलवे ने कहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस की दो पार्सल बोगी के साथ गार्ड बोगी भी क्षतिग्रस्त हुई है. एनएफ रेलवे के सीपीआरओ ने अभी तक हादसे में 8 लोगों के मारे जाने की सूचना दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्ण‍व घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. रेलवे के वरीय अधिकारियों के अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बता दें कि घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, घायलों की संख्या अभी नहीं बताई गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola