अपराधियों ने मुर्शिदाबाद में की तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की चाकू घोंपकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

षष्ठी घोष बुधवार रात घर लौट रहे थे तभी हमलावरों ने उन्हें रोका और ‘एक धारदार हथियार से उन पर कई बार हमला किया.’ उन्होंने बताया कि सड़क पर खून से लथपथ पड़े घोष को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

घर लौटते वक्त हमलावरों ने तृणमूल कार्यकर्ता षष्ठी घोष पर किया था हमला

संवाददाता, कोलकातामुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर में अज्ञात बदमाशों ने तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि षष्ठी घोष बुधवार रात घर लौट रहे थे तभी हमलावरों ने उन्हें रोका और ‘एक धारदार हथियार से उन पर कई बार हमला किया.’ उन्होंने बताया कि सड़क पर खून से लथपथ पड़े घोष को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आशंका है कि संपत्ति के मामलों को लेकर आपसी रंजिश के कारण यह हत्या की गयी हो, लेकिन असली मकसद जांच के बाद ही पता चलेगा. आरोपियों की तलाश जारी है. इस बीच, मृतक के परिवार ने दावा किया कि घोष की हत्या तृणमूल कांग्रेस से जुड़े होने के कारण की गयी. घटना को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी पर विपक्ष दलों के नेताओं ने बोला हमलाइस बीच, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह हत्या तृणमूल कांग्रेस की अंदरूनी कलह का नतीजा है. वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष ने दावा किया कि ‘पूरे पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच अंदरूनी कलह इस मुकाम पर पहुंच गयी है कि वे जमीन पर कब्जा करने और अपराध के जरिये अवैध धन कमाने के लिए आपस में लड़ रहे हैं. भरतपुर की घटना इसका एक और उदाहरण है.’ पूर्व कांग्रेस सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर चौधरी ने दावा किया कि घोष की हत्या ‘उनकी ही पार्टी के लोगों ने’ की है. उन्होंने आरोप लगाया: तृणमूल कांग्रेस अब ‘कट मनी’ (अवैध कमीशन) को लेकर एक जानलेवा लड़ाई में उलझी हुई है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है. तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि घोष की हत्या राजनीतिक कारणों से नहीं हुई. भरतपुर से तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि गांव में दो समूहों के बीच निजी दुश्मनी के कारण यह हत्या हुई. हुमायूं कबीर ने कहा: पार्टी चाहती है कि दोषियों की पहचान हो और उन्हें गिरफ्तार किया जाये तथा उन्हें पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है.

तृणमूल पंचायत सदस्य के भतीजे की हत्या

डायमंड हार्बर. दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में तृणमूल पंचायत सदस्य के भतीजे की हत्या कर दी गयी. गुरुवार सुबह धान के खेत से उसका गला कटा शव बरामद किया गया. घटना को लेकर दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप के रामतनुनगर में काफी हंगामा हुआ. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रकीब शेख (27) है. युवक काकद्वीप के मधुसूदनपुर ग्राम पंचायत के बूथ संख्या चार के पंचायत सदस्य सलाउद्दीन शेख का भतीजा था. गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने इलाके के धान के खेत में कुछ पड़ा देखा. जैसे ही वे आगे बढ़े, एक भयावह दृश्य सामने आया. युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ. तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी. हारवुड कोस्टल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव बरामद किया. हत्या के कारणों को लेकर अभी तक कुछ साफ नहीं हुआ है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू की गयी है. मृतक के परिवार, पड़ोसियों और दोस्तों से इस बारे में पूछताछ की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola