टीएमसी-बीजेपी में पत्थरबाजी पर एक्शन में चुनाव आयोग, पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

गिरीश पार्क में हिंसा के बाद की स्थिति.
TMC-BJP Clash Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले गिरीश पार्क में तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई पत्थरबाजी की चुनाव आयोग ने पुलिस कमिश्नर सुप्रतीम सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. जानें, आयोग ने कोलकाता सीपी से किन-किन सवालों के जवाब मांगे हैं.
TMC-BJP Clash Update: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजधानी कोलकाता के गिरीश पार्क में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई. मंत्री डॉ शशि पांजा के घर पर भी ईंट-पत्थर फेंके गये. दोनों पक्षों के दर्जनों लोग घायल हुए हैं. इलेक्शन कमीशन ने इस पर कोलकाता के पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है. इस बीच, पश्चिम बंगाल के लीडर ऑफ ऑपोजीशन शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस ने गिरीश पार्क समेत राज्य में 12 से 15 जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किये. ये लोग ब्रिगेड परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने आ रहे थे.
आगामी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का जाना तय – शुभेंदु
शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि इन हमलों में भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि यह राज्य में बदलाव की आहट है. तृणमूल समझ चुकी है कि उनकी सत्ता जाने वाली है. इसलिए डर से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले कर रही है. शुभेंदु ने कहा कि आगामी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का जाना तय है. इसके बाद इन हमलों का करारा जवाब दिया जायेगा.
सुकांत मजूमदार ने तृणमूल पर साधा निशाना
केंद्रीय राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार ने गिरीश पार्क की घटना को तृणमूल कांग्रेस की सोची-समझी साजिश बताया है. कहा कि भाजपा समर्थकों पर हमला दर्शाता है कि ब्रिगेड में उमड़े जनसैलाब से तृणमूल कांग्रेस आतंकित हो गयी है. यह हमला सत्तारूढ़ पार्टी की कायराना हरकत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली के बाद सुकांत ने अस्पताल में भर्ती घायल भाजपा समर्थकों से मुलाकात की. उन्होंने चेतावनी दी कि पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हर हमले का करारा जवाब दिया जायेगा. भ्रष्ट तृणमूल कांग्रेस सरकार की गुंडागर्दी का हिसाब सही समय पर लिया जायेगा.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Bengal Chunav 2026: भाजपा समर्थकों पर हमले, बस चालक को पीटा
पश्चिम मेदिनीपुर के बेलदा में भाजपा समर्थकों के बस पर हमला किया गया. पत्थर फेंके गये और शीशा तोड़ दिया गया. घटना में कुछ समर्थकों के घायल होने की खबर है. जिले के केशवाड़ी से आ रही एक बस पर भी हमला किया गया. भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर हमले का आरोप लगाया है. हालांकि, तृणमूल ने आरोपों से इनकार किया है. कोलकाता में कई जगह मोदी गो-बैक और भाजपा का बहिष्कार करें के पोस्टर लगाये गये थे.

गिरीश पार्क की घटना पर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले गिरीश पार्क में तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई पत्थरबाजी की चुनाव आयोग ने पुलिस कमिश्नर सुप्रतीम सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. इस दौरान डॉ शशि पांजा के घर पर पत्थर फेंके गये. पत्थरबाजी में बहूबाजार के थाना प्रभारी घायल हो गये. आयोग ने पूछा है कि जब कोलकाता में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए 30 कंपनियां केंद्रीय बल की तैनाती की गयी थी, तो उनका इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया. केंद्रीय बल मौजूद होने के बावजूद उन्हें क्यों सक्रिय नहीं किया गया.
इसे भी पढ़ें
कोलकाता में बोले मोदी- चुनाव के बाद सबका हिसाब होगा, तृणमूल ने कहा- धमकी दे रहे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले कोलकाता में बवाल, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ गिरीश पार्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




