ePaper

बच्चे का शव मिलने के बाद भीड़ ने दंपती की पीट-पीट कर की हत्या

Updated at : 07 Sep 2025 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चे का शव मिलने के बाद भीड़ ने दंपती की पीट-पीट कर की हत्या

नदिया जिले के तेहट्ट थाना क्षेत्र के निश्चिंतपुर की घटना

विज्ञापन

शनिवार सुबह तालाब से बरामद हुआ बच्चे का शव बच्चे की मौत में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में भीड़ ने पड़ोस में रहने वाले दंपती की सामूहिक पिटाई की कोलकाता. नदिया जिले के तेहट्ट थाना क्षेत्र के निश्चिंतपुर इलाके में एक बच्चे का शव मिलने के बाद शनिवार सुबह इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया. उग्र भीड़ ने पड़ोस में रहने वाले एक दंपती को बच्चे की मौत में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में पीट पीट कर मार डाला. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने कक्षा तीन के छात्र की हत्या के आरोपी दंपती की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया. उन्होंने बताया कि छात्र स्वर्णाभ मंडल शुक्रवार दोपहर से लापता था और शनिवार सुबह उसका शव पास के एक तालाब में मिला. लड़के का शव एक तिरपाल में लिपटा हुआ था. मृतक के परिवार वालों ने बच्चे की हत्या का आरोप दंपती पर लगाया. लड़के के परिजन समेत भीड़ ने आरोपी के घर पर धावा बोल दिया, तोड़फोड़ की और दंपती पर हमला किया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़का शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे इलाके के एक मैदान में खेलने के लिए घर से निकला था. जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की. उन्होंने बच्चे की गुमशुदगी की एक शिकायत दर्ज करायी. रात भर तलाश जारी रही. पुलिस के मुताबिक, बच्चे का शव तालाब से बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों ने तालाब के पास रहने वाले आरोपी दंपती के घर पर हमला कर दिया. आरोप है कि भीड़ उत्पल विश्वास और सोमा विश्वास के घर में घुस कर तोड़फोड़ शुरू कर दी. घर के बगल में विश्वास दंपती के स्वामित्व वाले जूट के गोदाम में आग लगा दी गयी. दंपती को उनके घर से घसीटकर बाहर निकाला गया और उनकी बेरहमी से पिटाई की गयी. पुलिस की एक टीम उन्हें अस्पताल ले गयी, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के के परिवार का उत्पल विश्वास के परिवार के साथ पुराना विवाद था. उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए इलाके में पुलिस की कई टीमें तैनात की गयी हैं. उन्होंने बताया कि इलाके के कई निवासियों पर हिंसक हमले में शामिल होने का आरोप है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola