कमरहट्टी : विवाह समारोह में दुल्हन ने शमिक के हाथों ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Nov 2024 1:30 AM

विज्ञापन

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर राज्य में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

बैरकपुर.

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर राज्य में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इसी मकसद से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार हर दिन विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर सदस्यों को इकट्ठा कर रहे हैं. बंगाल में भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने एक नयी मिसाल कायम की. वह शनिवार रात शादी के निमंत्रण में गये थे. वहां दुल्हन को उपहार देने के दौरान उसे भाजपा का सदस्य बना लिया. शमिक के साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि दादा के गिफ्ट देने के बाद दुल्हन ने खुद कहा : मैं भाजपा के सदस्य के तौर पर आपको रिटर्न गिफ्ट देना चाहती हूं. उसके बाद यह सब हुआ. बता दें कि उस दौरान दुल्हन के पास मोबाइल फोन नहीं था. लेकिन भाजपा की सदस्य बनने के लिए पहली शर्त एक खास नंबर पर मिस्ड कॉल देना है. दुल्हन के घर वाले तुरंत मोबाइल फोन ले आये. शमिक ने खुद ही वह नंबर दिखाया जिस पर मिस्ड कॉल देना था. इस संदर्भ में शमिक भट्टाचार्य ने कहा : सिर्फ बंगाल ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सदस्यों को इकट्ठा करने का काम चल रहा है. अब यह हमारा प्रण है. इसलिए किसी भी कार्यक्रम या सभा में सदस्यों को इकट्ठा करना होगा. भाजपा के एक अन्य नेता ने कहा : शमिक भट्टाचार्य ने जो किया है, वह पार्टी में कई लोगों के लिए प्रेरित करेगा. हर कोई समझ जायेगा कि सदस्यता के लिए आवेदन करने में संकोच न करें. कई लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा का सदस्य बनना चाहते हैं. हमें बस उन तक पहुंचना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola