ePaper

मध्यमग्राम में बच्ची का यौन शोषण, आरोपी के घर व दुकान में तोड़फोड़, लाठीचार्ज, तनाव

Updated at : 02 Sep 2024 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
मध्यमग्राम में बच्ची का यौन शोषण, आरोपी के घर व दुकान में तोड़फोड़, लाठीचार्ज, तनाव

उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम थानांतर्गत रोहांडा पंचायत के राजबाड़ी इलाके में सात साल की बच्ची से यौन शोषण की घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ.

विज्ञापन

संवाददाता, बारासात

उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम थानांतर्गत रोहांडा पंचायत के राजबाड़ी इलाके में सात साल की बच्ची से यौन शोषण की घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ. लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया. आरोपी के घर और दुकान में तोड़फोड़ की गयी. आरोपी को कथित तौर पर बचाने की कोशिश कर रहे स्थानीय तृणमूल नेता के घर को भी निशाना बनाया गया. घटना की खबर पाकर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे. पुलिस के साथ भी लोगों की झड़प हो गयी. रैफ व कॉम्बैट फोर्स को उतारा गया. स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. आरोप है कि पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े. घटना को लेकर शनिवार रात से रविवार सुबह तक इलाके में तनाव रहा. सुबह से ही इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है. बच्ची के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने किराना दुकानदार अब्दुल रउफ को गिरफ्तार किया है. साथ ही उसे बचाने की कोशिश कर रहे तृणमूल नेता अबुल हफीज को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

क्या है मामला : जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात बच्ची से यौन शोषण का आरोप एक दुकानदार पर लगा. आरोप है कि दुकानदार ने पड़ोस की एक बच्ची को प्रलोभन देकर दुकान के अंदर बुलाया और उसके साथ यौन शोषण किया. पीड़िता ने जाकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी. इसके बाद इलाके में खबर फैलते ही हंगामा शुरू हो गया. आरोपी के घर के सामने लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकानदार तृणमूल नेता का करीबी है. इस कारण तृणमूल नेता की ओर से उसके बचाव की कोशिश की गयी. इसके बाद लोगों ने तृणमूल नेता के खिलाफ भी रोष जाहिर किया. लोग ””वी वांट जस्टिस”” का नारा लगाते हुए सड़क पर उतर गये. लोगों ने न्याय की मांग कर प्रदर्शन शुरू किया. खबर पाकर मध्यमग्राम थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस के सामने ही लोग आरोपी की दुकान और घर में तोड़फोड़ करने लगे. पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की, तो स्थानीय लोगों के साथ उसकी झड़प हो गयी. यहां तक कि लोगों ने स्थानीय तृणमूल नेता के घर पर भी तोड़फोड़ की. पुलिस ने रैफ और कॉम्बैट फोर्स को उतारा. साथ ही लाठीचार्ज भी किया गया. स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे. धीरे-धीरे काफी देर बाद स्थिति नियंत्रण में लायी गयी.

इधर, तृणमूल नेता के परिजनों का दावा है कि आसपास के माकपा समर्थित लोगों ने आकर हमला किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी दुकानदार समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

एक के खिलाफ बच्ची से यौन शोषण का और दूसरे के खिलाफ आरोपी को बचाने का मामला दर्ज किया गया है. सुबह से ही इलाके में पर्याप्त पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गयी. इलाके में पुलिस की गश्त जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola