बंगाल चुनाव 2026 से पहले फिर चर्चा में संदेशखाली, मूसा मोल्ला की तलाश में जुटी पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

टीएमसी नेता की करतूत की वजह से फिर चर्चा में संदेशखाली.
Sandeshkhali News: बंगाल चुनाव 2026 से पहले उत्तर 24 परगना का संदेशखाली एक बार फिर चर्चा में है. कभी शेख शाहजहां की वजह से महीनों सुर्खियां बटोरने वाला संदेशखाली इस बार शाहजहां के चेले मूसा मोल्ला की वजह से चर्चा में है. पुलिस मूसा की तलाश में जुटी है. आखिर क्यों शेख शाहजहां के चेले मूसा मोल्ला की तलाश में जुटी है पुलिस. क्या है पूरा मामला? यहां पढ़ें.
Table of Contents
Sandeshkhali News: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली एक बार फिर चर्चा में है. कभी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमला करने की वजह से, तो कभी तृणमूल कांग्रेस के तत्कालीन नेता शेख शाहजहां की अय्यासी की वजह से चर्चा में आया तटीय क्षेत्र इस बार पुलिस की टीम पर हमले की वजह से चर्चा में है. इस बार चर्चा के केंद्र में है शेख शाहजहां का समर्थक मूसा मोल्ला.
मूसा मोल्ला को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर हमला
संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर उग्र भीड़ ने हमला कर दिया. इसमें एक अधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मी घायल हो गये. इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की टीम पर हमला करने के मुख्य आरोपी मूसा मोल्ला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
जल निकायों और भूमि पर कब्जा करने बोयरमारी गांव गयी थी पुलिस
पुलिस ने बताया है कि उत्तर 24 परगना के नजात थाने की एक टीम मत्स्य पालन के लिए जल निकायों और भूमि पर कथित तौर पर अवैध कब्जा करने वाले मूसा मोल्ला को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार की रात संदेशखाली ब्लॉक के बोयरमारी गांव गयी थी. अधिकारी मोल्ला को हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठाने लगी, तो टीएमसी नेता के समर्थकों ने कार को घेर लिया और पुलिस टीम पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिये.
Sandeshkhali News: भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया मूसा मोल्ला
उग्र भीड़ का फायदा उठाकर मोल्ला वहां से फरार हो गया. पुलिस का कहना है कि मूसा मोल्ला को जमीन विवाद मामले में कई बार नोटिस भेजा गया, लेकिन उसने उन्हें नजरअंदाज कर दिया. खेती योग्य भूमि में खारा पानी भरने की शिकायतों के बाद, बशीरहाट उपमंडल अदालत ने विवादित संपत्ति पर निषेधाज्ञा लागू कर दी थी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हमले के बाद पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. हिंसा भड़काने के आरोप में बोयरमारी ग्राम पंचायत के प्रधान और उप-प्रधान को हिरासत में ले लिया. दोनों तृणमूल कांग्रेस से जुड़े नेता हैं. आसपास के घरों में छापेमारी की गयी. अन्य आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल तैनात किये जाने के बाद स्थिति नियंत्रण में है.
भाजपा ने कहा- टीएमसी की हताशा और दुस्साहस को दर्शाता है हमला
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सजल घोष ने कहा है कि हमला ममता बनर्जी की सरकार में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं की ‘हताशा और दुस्साहस’ को दर्शाता है. पहले केंद्रीय एजेंसियों पर हमले हुए और अब राज्य पुलिस पर हमले हो रहे हैं.
घटना से खुद को अलग करने की कोशिश में टीएमसी
तृणमूल ने इस घटना से खुद को अलग करने की कोशिश की है. पार्टी प्रवक्ता अरूप चक्रवर्ती ने हमले को ‘निंदनीय’ करार दिया. कहा कि पार्टी ऐसे कृत्यों का समर्थन नहीं करती. उन्होंने कहा कि पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है. वे जो भी कार्रवाई करेंगे, पार्टी उसका समर्थन करेगी.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




