भाजपा विधायक और शिक्षक के बीच बढ़ा विवाद, सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद सड़क पर उतरी तृणमूल

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

Bankura: बांकुरा के कुशमुरी हाई स्कूल में विधायक द्वारा बिना अनुमति के कक्षा में घुसकर छात्रों के सामने शिक्षिका को छूने की घटना पर विवाद शांत होता नहीं दिख रहा था. अब, स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष के फेसबुक लाइव पर इस घटना को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. इस पोस्ट के विरोध में तृणमूल फिर से सड़कों पर उतर आई है.

विज्ञापन

Bankura: कोलकाता. भारतीय जनता पार्टी के विधायक निर्मल कुमार धाड़ा और कुशमुरी हाई स्कूल के शिक्षक के बीच मंगलवार को हुए विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है. भाजपा मंडल अध्यक्ष के फेसबुक पर आये धमकी भरे पोस्ट के बाद जहां एक ओर शिक्षक गुस्से में हैं, वहीं दूसरी ओर तृणमूल कार्यकर्ता भी विधायक के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. भाजपा के मंडल अध्यक्ष बिप्रदास अधिकारी ने फेसबुक लाइव पर कहा – अगर 2026 के बाद तृणमूल सत्ता में नहीं रही, तो आपको भाजपा विधायक के चरणों में गिरना पड़ेगा. हालांकि विरोध के बाद सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी उन्होंने विधायक की घटना को जिस तरह से बदनाम किया जा रहा है, उसके संदर्भ में की है.

विज्ञापन

क्या है मामला

भाजपा विधायक निर्मल कुमार धाड़ा पिछले मंगलवार को बांकुरा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुशमुरी हाई स्कूल में अचानक घुस गए. शिक्षक की अनुमति लिए बिना ही वे स्कूल के एक क्लास रूम में पहुँच गए. क्लास रूम में प्रवेश करने के बाद विधायक ने स्कूल की स्वच्छता पर सवाल उठाए. विधायक ने छात्रों के सामने शिक्षक का अपमान किया. दोनों के बीच धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गयी. विवाद बढ़ता देख स्कूल के शिक्षकों ने बीच-बचाव किया. किसी तरह मामला को शांत कराया. प्रशासनिक तौर पर तो यह मामला तत्काल शांत हो गया, लेकिन इस घटना से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई. बाद में विधायक ने खुद की गलती मानी और उन्होंने संबंधित शिक्षकों और पूरे शिक्षक समुदाय से माफी भी मांग ली है.

भाजपा का शिक्षकों के प्रति कोई सम्मान नहीं

विधायक के इस व्यवहार के विरोध में तृणमूल शिक्षक संगठनों ने इंदास समेत कई जगहों पर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन और सभाएं कीं. तृणमूल ने भाजपा नेता की टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए अकुई बाजार की सड़कों पर फिर से प्रदर्शन किया. तृणमूल के सिंधु ब्लॉक अध्यक्ष शेख हामिद ने कहा- अगर भाजपा सत्ता में आती है तो शिक्षकों के सम्मान का क्या हाल होगा, यह आप समझ सकते हैं. ऐसी घटनाएं इसका सबूत हैं. उनकी पार्टी में किसी को भी शिक्षक समुदाय के लिए कोई सम्मान नहीं है.

Also Read: पिता के निधन पर भावुक हुए शुभ्रांशु, बोले- वक्त कम दिया, लेकिन थे दोस्त की तरह

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola