SIR सुनवाई में यौनकर्मियों, किन्नरों और आदिवासियों को बड़ी राहत, वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए दस्तावेज जरूरत नहीं

वोटर लिस्ट में अपना नाम तलाश करता एक वोटर. फोटो : एएनआई
West Bengal SIR: बंगाल चुनाव 2026 के पहले जारी एसआईआर अभियान पर मचे गदर के बीच चुनाव आयोग ने एसआईआर सुनवाई में यौनकर्मियों, किन्नरों और आदिवासी समुदाय के लोगों को बड़ी राहत दी है. चुनाव आयोग ने कहा है कि सामाजिक और कानूनी रूप से पिछड़े लोगों को बिना किसी दस्तावेज के भी वोटर बनने का मौका दिया जायेगा.
Table of Contents
West Bengal SIR: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले युद्ध स्तर पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची से जुड़ी सुनवाई प्रक्रिया में यौनकर्मियों, किन्नरों और कुछ आदिवासी समूहों को चुनाव आयोग ने बड़ी राहत दी है. निर्वाचन आयोग ने इन वर्गों की कानूनी और सामाजिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए नया निर्देश जारी किया है. इसका उद्देश्य उनके मतदान के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
सामाजिक और कानूनी रूप से पिछड़े वर्गों के लोग वोट देने से नहीं रहेंगे वंचित
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी नये निर्देश का मुख्य मकसद सामाजिक और कानूनी रूप से पिछड़े वर्गों को मतदाता सूची में शामिल करना है. खासकर वैसे लोगों को, जिनको दस्तावेजों की वजह से वोटर लिस्ट में शामिल होने में दिक्कतें आ रहीं हैं. आयोग ने कहा है कि एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए सुनवाई के समय कुछ आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य था.
West Bengal SIR: आवश्यक दस्तावेज के बिना भी वोटर लिस्ट में शामिल होंगे नाम
आयोग का कहना है कि कई बार देखा गया है कि यौनकर्मियों, किन्नरों और आदिवासी समुदाय के लोग जरूरी दस्तावेजों के अभाव में मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं करा पा रहे थे. इसलिए चुनाव आयोग ने नये नियम जारी किये हैं. इसके अनुसार, यदि इन वर्गों के मतदाताओं के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं भी हैं, तब भी उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सकेगा.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आयोग की पहल की सामाजिक संगठनों ने की सराहना
आयोग ने कहा कि ऐसे मामलों में निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) या संबंधित जिला अधिकारी पूछताछ और सत्यापन के माध्यम से मतदाता की पहचान सुनिश्चित करेंगे. यानी दस्तावेजों की कमी अब वोटर आईडी और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में बाधा नहीं बनेगी. आयोग की इस पहल की कई सामाजिक संस्थाओं ने सराहना की है.
इसे भी पढ़ें
एसआईआर में भाषाई बाधा दूर करने के लिए ओडिया अनुवादकों की नियुक्ति करेगा चुनाव आयोग
तकनीकी कारणों से जिन लोगों के नाम 2002 की मतदाता सूची में नहीं हैं, उनकी सुनवाई रुकी, अब क्या होगा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




