ePaper

संदेशखाली के शेख शाहजहां केस के मुख्य गवाह भोलानाथ घोष की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बेटे और चालक की मौत

Updated at : 10 Dec 2025 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
WB News sandeshkhali Sheikh shahjahan Case prime witness Bholanath Gosh son-driver dead

दुर्घटना की जानकारी देता एक प्रत्यक्षदर्शी और हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार.

WB News: उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में ईडी के अधिकारियों पर हमले के मुख्य आरोपी और तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख शाहजहां केस के मुख्य गवाह भोलानाथ घोष की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. कार ट्रक के साथ घिसटते हुए दूर तक चली गयी. इस दुर्घटना में भोलानाथ घोष गंभीर रूप से घायल हो गये. उनके साथ कार में सवार उनके बेटे और चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

WB News: संदेशखाली के शेख शाहजहां मामलों के मुख्य गवाह भोलानाथ घोष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. उनके बेटे और उनकी कार के चालक के मालिक की मौत हो गयी है. भोलानाथ पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अफसरों पर हमले और उसकी जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के प्रमुख गवाहों में एक भोलानाथ घोष उत्तर 24 परगना जिले में बुधवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये.

बशीरहाट में बासंती राजमार्ग पर हआ हादसा

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है. अधिकारी ने बताया कि बशीरहाट के नाजत थाना क्षेत्र में बोयरमारी पेट्रोल पंप के पास बसंती राजमार्ग पर हुए इस हादसे में घोष के बेटे सत्यजीत (32) और उनकी कार के चालक साहनूर मोल्ला (27) की मौत हो गयी.

ट्रक के साथ कुछ दूर तक घिसटने के बाद जलाशय में गिरी कार

अधिकारी ने बताया कि भोलानाथ घोष की कार एक ट्रक की चपेट में आ गयी, जो ट्रक के साथ कुछ दूर तक घिसटने के बाद राजमार्ग के किनारे जलाशय में जा गिरी. अधिकारी ने यह भी बताया कि ट्रक को राजमार्ग के किनारे जलाशय के ऊपर खतरनाक तरीके से लटका पाया गया, जबकि दोषी चालक मौके से फरार हो गया.

हादसे में घायल भोलानाथ घोष को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया

बशीरहाट के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हुसैन मेहदी रहमान ने बताया कि हादसे में घायल भोलानाथ घोष को एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद में उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल भेज दिया गया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भोलानाथ के बेटे का आरोप- तृणमूल नेता शेख शाहजहां के इशारे पर हत्या की कोशिश

घोष के बड़े बेटे विश्वजीत ने दावा किया कि यह उनके पिता की हत्या की सुनियोजित कोशिश थी. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता शेख शाहजहां ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए जेल में बैठे-बैठे इस अपराध को अंजाम दिया.

WB News: संदेशखाली में ईडी अफसरों पर हमले के मुख्य आरोपियों में एक है शेख शाहजहां

शेख शाहजहां उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हुए हमले के मुख्य आरोपियों में एक है. सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है. उधर, चश्मदीदों ने बताया कि विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक ने घोष की कार में जबरदस्त टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रक के साथ कार घिसटते हुए कुछ दूर तक गयी. बाद में कार राजमार्ग के किनारे एक जलाशय में जा गिरी. पीड़ितों के परिवार की ओर से अभी घटना के सिलसिले में पुलिस में आधिकारिक तौर पर शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है.

इसे भी पढ़ें

शाहजहां ने हड़पी तीन हजार से ज्यादा परिवारों की जमीन!

‘हैलो! मैं शेख शाहजहां बोल रहा हूं’ कहकर दी बम मारने की धमकी

इडी ने शेख शाहजहां व उसके करीबियों की 14 करोड़ की संपत्ति कुर्क

शाहजहां ने सीबीआइ जांच के आदेश को हाइकोर्ट में दी चुनौती

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola