उल्टाडांगा : होटल में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, चार सदस्य किये गये गिरफ्तार

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 01 Nov 2025 1:38 AM

विज्ञापन

वहां पर एक 15 वर्षीय किशोरी से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है.

विज्ञापन

एक किशोरी व दो लड़कियों को कराया गया मुक्त कोलकाता. महानगर के उल्टाडांगा थाना क्षेत्र में स्थित गुरुदास दत्ता लेन में स्थित होटल मैजेस्टिक इन में चल रहे देह व्यवसाय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम शुभ्रज्योति विश्वास, हिमांशु सिंह, अरुण पात्रा और लाल्टू घटान बताये गये हैं. पुलिस ने इस होटल से एक किशोरी सहित दो लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया है. किशोरी को होम में भेजा गया है.जानकारी के अनुसार उल्टाडांगा थाने के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल मैजेस्टिक इन में अवैध तरीके से देह व्यवसाय का धंधा चलाया जा रहा है. वहां पर एक 15 वर्षीय किशोरी से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है. इस सूचना के आधार पर लालबाजार के एंटी ह्यूमेन ट्रौफिक पुलिस की टीम ने छापामारी की. इस दौरान पुलिस ने किशोरी सहित दो लड़कियों को वहां से मुक्त कराया. इसके साथ एक दलाल सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. घटनास्थल से पुलिस ने पांच हजार रुपये नकद सहित कई आपत्तिजनक सामान जब्त किये हैं. फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर इस मामले में फरार उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola