ePaper

आम तोड़ने के विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान

Updated at : 24 May 2025 11:15 PM (IST)
विज्ञापन
आम तोड़ने के विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान

विधाननगर के न्यूटाउन के अकांदकेशरी इलाके में आम के पेड़ से आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी. मृतक का नाम सुशांत रॉय है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह सुशांत अपने बड़े भाई प्रशांत रॉय की जमीन पर लगे आम के पेड़ से आम तोड़ रहा था. इसी को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया.

विज्ञापन

कोलकाता.

विधाननगर के न्यूटाउन के अकांदकेशरी इलाके में आम के पेड़ से आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी. मृतक का नाम सुशांत रॉय है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह सुशांत अपने बड़े भाई प्रशांत रॉय की जमीन पर लगे आम के पेड़ से आम तोड़ रहा था. इसी को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया. बीच-बचाव के लिए परिवार के सदस्य भी पहुंचे. लेकिन इसी दौरान सुशांत की पत्नी भी चोटिल हो गयीं.

विवाद में ही गुस्से में आये प्रशांत ने अपने छोटे भाई के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया. सुशांत लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया. परिवार के सदस्य उसे गंभीर हालत में तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलने पर टेक्नोसिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola