अब रात में भी महानगर की सड़कों पर दिखेंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, देंगे पहरा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Aug 2024 1:51 AM

विज्ञापन

अब स्थानीय थाने की पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस को भी रात में तैनात करने का फैसला लिया गया है. इसके लिए एसओपी के जरिए शहर के सभी ट्रैफिक गार्ड को निर्देश जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

लालबाजार ने महानगर के सभी ट्रैफिक गार्ड को भेजा नया निर्देश

अस्पतालों, सरकारी संस्थानों ऊंची इमारतों और शॉपिंग मॉल पर विशेष निगरानी रखने को दी गयी है जिम्मेदारी

संवाददाता, कोलकाता

आरजी कर की घटना के बाद कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार की तरफ से महानगर में रात्रि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. अब स्थानीय थाने की पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस को भी रात में तैनात करने का फैसला लिया गया है. इसके लिए एसओपी के जरिए शहर के सभी ट्रैफिक गार्ड को निर्देश जारी कर दिया गया है. उन्हें अस्पतालों, सरकारी संस्थानों, ऊंची इमारतों और शॉपिंग मॉल पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है. महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गयी है. साथ ही पर्यवेक्षण अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं, जो यह निगरानी रखेंगे कि ट्रैफिक गार्ड रात में ड्यूटी के दौरान निर्देश का पालन कर रहे हैं या नहीं. पर्यवेक्षण अधिकारी रात में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मुलाकात भी करेंगे. साथ ही अतिरिक्त आयुक्त और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी भी रात्रि निगरानी में रहेंगे. ड्यूटी पर मौजूद रात्रि अधिकारी अपने अधीन कर्मचारियों को इस निर्देश की जानकारी देंगे. ट्रैफिक गार्ड रात में कैसे कामकाज करेंगे, इस बाबत गाइडलाइंस भी जारी कर दी गयी है. सबसे पहले ट्रैफिक विभाग के पुलिस कर्मियों को रात्रि ड्यूटी में शामिल किया जायेगा. चेकिंग के लिए ट्रैफिक गार्ड का एक नाइट ऑफिसर वहां मौजूद रहेगा. एक अन्य अधिकारी के साथ सरकारी संस्थानों, अस्पतालों, ऊंची इमारतों और शॉपिंग मॉल के आस-पास गश्त लगायेगा. यदि कोई घटना उनके संज्ञान में आती है, तो तुरंत ट्रैफिक कंट्रोल रूम, लालबाजार कंट्रोल रूम और संबंधित डिवीजन के कंट्रोल रूम को सूचित करेगा. आवश्यकता पड़ने पर संबंधित डीसी को भी सूचना देनी होगी. ओसी ट्रैफिक कंट्रोल रूम को गश्त पर जाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की दैनिक सूची तैयार करनी होगी और उसे लालबाजार कंट्रोल रूम भेजना होगा. ट्रैफिक गार्ड का ओसी इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात रात्रि अधिकारी को नियमित रूप से इसकी जानकारी देगा. अधिकारियों को रात में गश्त के दौरान बॉडी कैमरे का उपयोग करना होगा. आर्म्स भी साथ रखना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola