Kolkata Doctor Murder : कोलकाता अस्पताल में एनसीडब्ल्यू की टीम ने किया दौरा

Updated at : 13 Aug 2024 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Doctor Murder : कोलकाता अस्पताल में एनसीडब्ल्यू की टीम ने किया दौरा

Kolkata Doctor Murder : कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने दावा किया कि अगर इस मामले में और अपराधी शामिल हैं तो उनको भी अगले चार-पांच दिनों में गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder : राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार सुबह आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया. टीम सेमिनार हॉल में भी गई, जहां महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई थी.डेलिना खोंगडुप के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम कोलकाता पहुंचने के बाद लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस के मुख्यालय में जांच अधिकारियों से मिलने गई. इसके बाद टीम महिला चिकित्सक के माता-पिता से मिलने के लिए पानीहाटी स्थित उसके आवास पर पहुंची.खोंगडुप ने इस अपराध को ‘‘जघन्य’’ और ‘‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना’’ बताया है.

अगले चार-पांच दिनों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे : सीपी

मामले की जांच पर कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने दावा किया कि अगर इस मामले में और अपराधी शामिल हैं तो उनको भी अगले चार-पांच दिनों में गिरफ्तार कर लिया जायेगा. गौरतलब है कि कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल भी ममता बनर्जी के साथ पीड़िता के घर गये थे. गोयल ने कहा कि घटनास्थल के पास मौजूद सभी लोगों को बुलाया जा रहा है और अगर जिन लोगों को अभी तक नहीं बुलाया गया है तो उन्हें भी बुला कर पूछताछ की जायेगी. हर संदिग्ध से पूछताछ की जायेगी. उन्होंने कहा कि अगर और भी अपराधी होंगे तो हम उन्हें अगले चार से पांच दिनों में गिरफ्तार कर लेंगे.

Kolkata Doctor Murder: अगर रविवार तक नहीं सुलझा केस तो…., CM ममता बनर्जी ने बंगाल पुलिस को दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola