शिक्षक नियुक्ति घोटाला : मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने इडी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, मिली अंतरिम जमानत

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 07 Sep 2025 12:50 AM

विज्ञापन

केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा कपड़ा मंत्री सिन्हा दिन में पहले कोलकाता स्थित विशेष इडी अदालत में पेश हुए और कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया.

विज्ञापन

कोलकाता. पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने राज्य के प्राथमिक स्कूलों में हुई नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की एक अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा कपड़ा मंत्री सिन्हा दिन में पहले कोलकाता स्थित विशेष इडी अदालत में पेश हुए और कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया. इडी ने सिन्हा की हिरासत का अनुरोध किया, लेकिन अदालत ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ 10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी. मामले की अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी. इस मामले में सिन्हा पिछले कुछ समय से इडी की जांच के दायरे में हैं. केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी इस मामले में सिन्हा की भूमिका का पता लगाने के लिए आने वाले दिनों में उनसे पूछताछ कर सकते हैं. पिछले महीने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक विशेष अदालत ने सिन्हा को इडी के समन के जवाब में 12 सितंबर को पेश होने और आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था. प्राथमिक स्कूलों में हुई नियुक्तियों के घोटाले में गिरफ्तार पूर्व तृणमूल युवा कांग्रेस नेता कुंतल घोष के घर से इडी अधिकारियों को नौकरी के करीब 100 उम्मीदवारों की एक सूची मिली थी. सूत्रों के अनुसार, घोष से पूछताछ में मंत्री सिन्हा का नाम भी सामने आया था. इसके बाद मंत्री के आवास पर इडी ने छापेमारी की, जहां से करीब 41 लाख रुपये व कुछ दस्तावेज बरामद किये गये थे. मामले में इडी की ओर से अदालत में दाखिल की गयी चार्जशीट में मंत्री सिन्हा का नाम भी शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola