पोइला बोइसाख पर ममता बनर्जी की अपील- ‘दिल्ली के जमींदारों’ को दें मुंहतोड़ जवाब, वोट की चोट से भाजपा को हरायें

Published by :Mithilesh Jha
Published at :15 Apr 2026 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee Poila Boishakh Message West Bengal Election 2026

कालीघाट में मां काली की पूजा करतीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी.

Mamata Banerjee Poila Boishakh Message: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाली नववर्ष पर लोगों को शुभकामनाएं दीं और केंद्र सरकार को 'दिल्ली का जमींदार' बताते हुए उन पर वोट छीनने का आरोप लगाया. ममता ने जनता से टीएमसी को जिताने की अपील की.

विज्ञापन

Mamata Banerjee Poila Boishakh Message: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बंगाली नव वर्ष यानी ‘पोइला बोइसाख’ के पर राज्य की जनता को शुभकामनाएं दीं. साथ ही केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार भी किया. मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से सीधे तौर पर अपील की कि वे अपनी लोकतांत्रिक शक्ति का इस्तेमाल कर ‘दिल्ली के जमींदारों’ के उन प्रयासों को विफल कर दें, जो लोगों के मतदान के अधिकार को छीनने की साजिश रच रहे हैं. ममता ने इसे बंगाल की अस्मिता और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई करार दिया है.

दाग-धब्बों से मुक्त हो लोगों का जीवन : ममता

बांग्ला नववर्ष पर सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट करके राज्य की खुशहाली की कामना की. उन्होंने बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सांप्रदायिक सद्भाव पर प्रकाश डाला. उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह नया साल लोगों के जीवन को हर तरह के ‘दाग-धब्बों और बुराइयों’ से मुक्त करेगा. उन्होंने आगाह किया कि कुछ ‘दुर्भावनापूर्ण ताकतें’ बंगाल के पारंपरिक भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं.

इसे भी पढ़ें : 15 साल से मुख्यमंत्री फिर भी अपनी कार तक नहीं! 5 साल में और गरीब हुईं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

लोकतांत्रिक तरीके से देना होगा जवाब : मुख्यमंत्री

चुनावी माहौल के बीच ममता बनर्जी ने दिल्ली के जमींदारों (केंद्र सरकार और भाजपा नेतृत्व) को आड़े हाथों लिया. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र में बैठी सत्तावादी ताकतें बंगाल के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला कर रही हैं. उन्होंने जनता से कहा- याद रखें, हमें लोकतांत्रिक तरीके से (वोट के जरिए) उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना होगा. उन्होंने लोगों से ‘संकीर्ण सोच की दीवारों’ को तोड़ने और विभाजनकारी शक्तियों के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प लेने का आग्रह किया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकतंत्र बचाने के लिए TMC को वोट देने की अपील

विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर ममता बनर्जी ने साफ तौर पर मतदाताओं से तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों को बरकरार रखने और बाहरी ताकतों के दमन से बचने के लिए टीएमसी को मजबूत करना ही एकमात्र रास्ता है. उन्होंने बंगाल को सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बताते हुए कहा कि राज्य की जनता कभी भी नफरत फैलाने वाली ताकतों को स्वीकार नहीं करेगी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

Mamata Banerjee Poila Boishakh Message: तेज हुई स्थानीय बनाम बाहरी की बहस

पोइला बोइशाख के इस संदेश ने बंगाल के चुनावी समर में स्थानीय बनाम बाहरी की बहस को और तेज कर दिया है. ममता बनर्जी ने त्योहार के बहाने एक बार फिर बंगाली गौरव और लोकतांत्रिक अधिकारों का मुद्दा छेड़कर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

इसे भी पढ़ें

ममता बनर्जी 40 लाख रुपए लेकर उतरीं थीं नंदीग्राम में, सबसे हाई-प्रोफाईल चुनाव में खर्च किये 21.88 लाख

बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण

85.87 लाख के मालिक शुभेंदु अधिकारी के पास नहीं है कार, जानें नंदीग्राम के योद्धा की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस

भवानीपुर में ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, जानें BJP का ’बूथ-दर-बूथ’ सोशल इंजीनियरिंग प्लान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola