भ्रष्टाचार की रेस में मोदी से पीछे नहीं ममता बनर्जी, राहुल गांधी का बड़ा आरोप- बंगाल में भाजपा का रास्ता साफ कर रही TMC

Updated:
विज्ञापन

Rahul Gandhi Attacks Tmc West Bengal Election 2026

Rahul Gandhi Attacks TMC: राहुल गांधी ने ममता सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन के गंभीर आरोप लगाये हैं. राहुल ने कहा कि बंगाल में भाजपा और टीएमसी दोनों मिलकर जनता को लूट रहे हैं.

विज्ञापन

Rahul Gandhi Attacks TMC: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और केंद्र की भाजपा सरकार पर एक साथ हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार और कुशासन के मामले में भाजपा से होड़ कर रही है. बंगाल में भाजपा के विस्तार के लिए जमीन तैयार कर रही है.

विज्ञापन

सारधा स्कैम और रोज वैली का मुद्दा उठाया

राहुल गांधी ने टीएमसी सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरते हुए गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने टीएमसी सरकार के घोटालों की लिस्ट गिनायी. राहुल ने कहा कि पीएम मोदी तो भ्रष्ट हैं ही, लेकिन टीएमसी भी इस रेस में पीछे नहीं है. उन्होंने कहा कि सारधा चिटफंड घोटाले के 1,900 करोड़ रुपए आज भी 17 लाख निवेशकों को नहीं मिले हैं. रोज वैली घोटाले में 6,600 करोड़ रुपए और 31 लाख निवेशक फंसे हुए हैं. कोयला तस्करी और अवैध खनन से राज्य में ‘सिंडिकेट राज’ फल-फूल रहा है. इसका सीधा फायदा सत्ताधारी पार्टी को मिल रहा है.

रोजगार के वादों पर घेरा- 84 लाख युवा मांग रहे भत्ता

ममता बनर्जी सरकार के 2021 के चुनावी वादों पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बंगाल की जनता को ठगा जा रहा है. उन्होंने कहा कि टीएमसी ने 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन हकीकत यह है कि आज राज्य के 84 लाख युवा बेरोजगारी भत्ता मांग रहे हैं. राहुल के अनुसार, एक तरफ रोजगार का वादा किया जाता है और दूसरी तरफ युवाओं को सड़कों पर छोड़ दिया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कानून व्यवस्था और RG Kar कांड पर प्रहार

राज्य में बढ़ती हिंसा और कानून-व्यवस्था को लेकर राहुल गांधी ने तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया. आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा- टीएमसी के गुंडे जो चाहते हैं, वही करते हैं. भाजपा और टीएमसी दोनों ही हिंसा का सहारा लेते हैं, लेकिन कांग्रेस हिंसा के सख्त खिलाफ है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

कांग्रेस का तीसरा विकल्प बनने का प्रयास

मालदा की यह रैली पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की खोई जमीन वापस पाने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है. राहुल गांधी ने खुद को राज्य की सत्ताधारी पार्टी और केंद्र की भाजपा सरकार, दोनों के विकल्प के रूप में पेश किया. उन्होंने साफ कर दिया कि बंगाल के विकास के लिए टीएमसी और भाजपा दोनों ही रुकावट हैं.

इसे भी पढ़ें

रायगंज में गरजे राहुल गांधी- संविधान को खत्म कर रही भाजपा-आरएसएस की नफरत, ममता सरकार को भी घेरा

बंगाल चुनाव 2026 से पहले अमित शाह का बड़ा वादा- सत्ता में आते ही वापस होंगे गोरखा समाज पर दर्ज सभी पुलिस केस

पोइला बोइशाख पर ममता बनर्जी की अपील- दिल्ली के जमींदारों को दें मुंहतोड़ जवाब, वोट की चोट से भाजपा को हरायें

अमित शाह बोले- बंगाल में कोई माई का लाल नहीं बना सकता बाबरी मस्जिद, ममता बनर्जी के ‘एजेंट’ हैं हुमायूं कबीर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola