रायगंज में गरजे राहुल गांधी- संविधान को खत्म कर रही भाजपा-आरएसएस की नफरत, ममता सरकार को भी घेरा

Rahul Gandhi Raiganj Rally West Bengal Election 2026
Rahul Gandhi Raiganj Rally 2026: उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस की ‘नफरत भरी सोच’ पर प्रहार किया. साथ ही ममता बनर्जी के 5 लाख नौकरी के वादे और बेरोजगारी के लिए 84 लाख आवेदन का मुद्दा भी उठाया.
खास बातें
Rahul Gandhi Raiganj Rally 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनावी समर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में एंट्री मारी. यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा-आरएसएस की ‘नफरत भरी सोच’ देश के संविधान को नष्ट कर रही है. राहुल ने बंगाल की रूलिंग पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को भी निशाने पर लिया.
वोट चोरी कर लोकतंत्र को खत्म कर रही भाजपा : राहुल
रायगंज की रैली में राहुल गांधी ने भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस की सोच नफरत से भरी है. वे देश को बांट रहे हैं. यही सोच हमारे संविधान की दुश्मन है. वे संविधान को नष्ट करने पर आमादा हैं. कांग्रेस नेता ने भाजपा पर ‘वोट चोरी’ के गंभीर आरोप लगाये.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ममता सरकार पर प्रहार, नौकरियों के वादे पर सवाल
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के साथ I-N-D-I-A गठबंधन की चर्चाओं के बीच राहुल गांधी ने ममता बनर्जी सरकार की विफलताएं भी गिनायीं. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के 5 लाख युवाओं को नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन हकीकत इसके उलट है. उन्होंने कहा कि बंगाल के 84 लाख युवाओं ने बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किया है. यह आंकड़ा बताता है कि राज्य में नौकरियों की क्या स्थिति है. युवाओं से किया गया वादा पूरा नहीं हुआ.
युवाओं और लोकतंत्र के भविष्य पर जोर
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में बार-बार युवाओं के भविष्य और देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा नफरत फैला रही है, तो दूसरी तरफ टीएमसी युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है. उन्होंने रायगंज की जनता से अपील की कि वे अपने भविष्य और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: तमलूक-कांथी के मैदान में ‘अधिकारी फैक्टर’, भाजपा-तृणमूल आमने-सामने
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह
उत्तर दिनाजपुर के इस इलाके में राहुल गांधी की रैली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया. चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि राहुल का टीएमसी पर सीधा हमला राज्य में त्रिकोणीय मुकाबले को और भी दिलचस्प बना सकता है.
इसे भी पढ़ें
सलीम का दावा- यह नयी और ऊर्जावान माकपा है, 2026 में बंगाल में लाल झंडे की वापसी तय
गोरखालैंड से शासन तक : दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र का नये राजनीतिक दौर में प्रवेश
बंगाल चुनाव 2026: ECI की बड़ी कार्रवाई, 388 करोड़ की जब्ती और 1000 बम बरामद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










