अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- 2021 से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी TMC

Abhishek Banerjee TMC Digital Meeting: अभिषेक बनर्जी ने डिजिटल बैठक में तृणमूल की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया. उन्होंने भाजपा, चुनाव आयोग और जांच एजेंसियों के कथित गठजोड़ पर हमला बोला और 2021 से भी बड़ी जीत का दावा किया.
खास बातें
Abhishek Banerjee TMC Digital Meeting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कमर कस ली है. बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण डिजिटल बैठक करते हुए अभिषेक बनर्जी ने चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया.
पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे : अभिषेक बनर्जी
उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ दावा किया कि इस बार बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस को 2021 के मुकाबले और भी अधिक मजबूत और निर्णायक जनादेश देगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि न केवल हमारा मत प्रतिशत बढ़ेगा, बल्कि हम पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में जुटा चुनाव आयोग : अभिषेक
बैठक के दौरान अभिषेक बनर्जी ने निर्वाचन आयोग (EC) की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाये.
- एजेंसियों का गठजोड़ : अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और कुछ केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही हैं. उनका उद्देश्य केवल ऐसी ‘धारणा’ बनाना है कि भाजपा जमीन पर मजबूत हो रही है.
- वोटर लिस्ट में गड़बड़ी : अभिषेक ने लाखों मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाये जाने के आरोपों को दोहराया. उन्होंने इसे भाजपा के पक्ष में चुनावी रुझान मोड़ने की एक बड़ी साजिश करार दिया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Abhishek Banerjee TMC Digital Meeting: अमित शाह की चेतावनी पर पलटवार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा मतदान के दिन ‘गुंडों’ को दी गयी चेतावनी पर अभिषेक बनर्जी ने कड़ी आपत्ति जतायी. अभिषेक ने कहा कि लोगों को मतदान के दिन घरों में रहने के लिए कहना असल में बंगाल के मतदाताओं को डराने-धमकाने का प्रयास है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ
पूरी मजबूती से जवाब देंगे बंगाल के वोटर : बनर्जी
अभिषेक बनर्जी ने भाजपा को याद दिलाया कि बंगाल का इतिहास बाहरी दबाव का विरोध करने का रहा है. ऐसे बयानों से यहां के मतदाता डरने वाले नहीं हैं, वे और मजबूती से जवाब देंगे.
विनेश चंदेल की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल
अभिषेक बनर्जी ने आई-पैक (I-PAC) के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की गिरफ्तारी का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष से जुड़े लोगों को निशाना बना रही है. अभिषेक ने कहा- हमसे जुड़े लोगों में डर पैदा करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ऐसी रणनीतियां हमारे जमीनी संकल्प को और भी मजबूत करेंगी.
इसे भी पढ़ें : बंगाल की सियासत में ‘आया राम, गया राम’, 2021 की जीत के बाद 10 विधायकों ने बदला पाला, BJP को सबसे बड़ा झटका
23 और 29 अप्रैल को बंगाल में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले दो चरणों के मतदान के लिए तृणमूल कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. अभिषेक बनर्जी की यह बैठक कार्यकर्ताओं में जोश भरने और भाजपा के ‘नैरेटिव’ को तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.
इसे भी पढ़ें
अभिषेक बनर्जी बोले- मुर्शिदाबाद में BJP के 3 एजेंट, हुमायूं कबीर और अधीर रंजन भगवा खेमे का मोहरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




