कोलकाता में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, अब रात में भी महानगर की सड़कों पर दिखेंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, दिया गया है ये निर्देश

Published by : Sameer Oraon Updated At : 24 Aug 2024 12:19 PM

विज्ञापन

कोलकाता में सुरक्षा दृष्टिकोण से पर्यवेक्षण अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं, जो यह निगरानी रखेंगे कि ट्रैफिक गार्ड रात में ड्यूटी के दौरान निर्देश का पालन कर रहे हैं या नहीं.

विज्ञापन

कोलकाता : आरजी कर की घटना के बाद कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार की तरफ से महानगर में रात्रि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. अब स्थानीय थाने की पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस को भी रात में तैनात करने का फैसला लिया गया है. इसके लिए एसओपी के जरिए शहर के सभी ट्रैफिक गार्ड को निर्देश जारी कर दिया गया है. उन्हें अस्पतालों, सरकारी संस्थानों, ऊंची इमारतों और शॉपिंग मॉल पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है.

पर्यवेक्षण अधिकारी की भी हुई नियुक्ति

कोलकाता में ड्यूटी के दौरान महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी गयी है. साथ ही पर्यवेक्षण अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं, जो यह निगरानी रखेंगे कि ट्रैफिक गार्ड रात में ड्यूटी के दौरान निर्देश का पालन कर रहे हैं या नहीं. पर्यवेक्षण अधिकारी रात में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मुलाकात भी करेंगे. साथ ही अतिरिक्त आयुक्त और इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी भी रात्रि निगरानी में रहेंगे. ड्यूटी पर मौजूद रात्रि अधिकारी अपने अधीन कर्मचारियों को इस निर्देश की जानकारी देंगे. ट्रैफिक गार्ड रात में कैसे कामकाज करेंगे, इस बाबत गाइडलाइंस भी जारी कर दी गयी है.

रात्रि ड्यूटी में शामिल किया जाएगा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को

सबसे पहले ट्रैफिक विभाग के पुलिस कर्मियों को रात्रि ड्यूटी में शामिल किया जायेगा. चेकिंग के लिए ट्रैफिक गार्ड का एक नाइट ऑफिसर वहां मौजूद रहेगा. एक अन्य अधिकारी के साथ सरकारी संस्थानों, अस्पतालों, ऊंची इमारतों और शॉपिंग मॉल के आस-पास गश्त लगायेगा. यदि कोई घटना उनके संज्ञान में आती है, तो तुरंत ट्रैफिक कंट्रोल रूम, लालबाजार कंट्रोल रूम और संबंधित डिवीजन के कंट्रोल रूम को सूचित करेगा. आवश्यकता पड़ने पर संबंधित डीसी को भी सूचना देनी होगी.

पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की दैनिक सूची करनी होगी तैयार

ओसी ट्रैफिक कंट्रोल रूम को गश्त पर जाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की दैनिक सूची तैयार करनी होगी और उसे लालबाजार कंट्रोल रूम भेजना होगा. ट्रैफिक गार्ड का ओसी इस संबंध में ड्यूटी पर तैनात रात्रि अधिकारी को नियमित रूप से इसकी जानकारी देगा. अधिकारियों को रात में गश्त के दौरान बॉडी कैमरे का उपयोग करना होगा. आर्म्स भी साथ रखना होगा.

Also Read: Kolkata Doctor Murder : कोलकाता डाॅक्टर हत्याकांड के विरोध में BJP का थाना घेराव अभियान, पुलिस से भिड़े समर्थक

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola