फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले कोलकाता के व्यवसायी की मौत
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 04 Feb 2026 1:23 AM
मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.
दरभंगा. पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी सह दरभंगा में फेरी लगाकर कपड़ा बेचने वाले सुब्रतो डे की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार जाम की वजह से उन्हें सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया. सुब्रतो पश्चिम बंगाल के फूलबगान थाना के यूसी बनर्जी रोड, कोलकाता सिटी के रहनेवाले थे. उसके चचेरे भाई दुलाल डे ने बताया कि सुब्रतो डे दरभंगा में विगत ढाई माह से रह रहे थे. वे यहां कपड़ा बेचने का काम करते थे. दो जनवरी को दोनार गुमती के पास उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया. उस समय दोनार में काफी जाम लगा हुआ था. अस्पताल पहुंचाने में काफी समय लग गया. डीएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वे अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. एक पुत्र व एक पुत्री है. समाचार प्रेषण तक पुत्र व पुत्री सहित परिवार के अन्य सदस्य दरभंगा नहीं पहुंचे थे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है.
शव को परिजनों को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










