हादसे में पति व दो बच्चों की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती
Published by : AKHILESH KUMAR SINGH Updated At : 29 Jan 2026 1:33 AM
विज्ञापन
हावड़ा के उलबेड़िया में नेशनल हाइवे 16 पर बुधवार को एक भयावह सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि बच्चों की मां जीवन के लिए संघर्ष कर रही है.
विज्ञापन
महिला पति व बच्चों के साथ जा रही थी एसआइआर सुनवाई के लिए
संवाददाता, हावड़ाहावड़ा के उलबेड़िया में नेशनल हाइवे 16 पर बुधवार को एक भयावह सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि बच्चों की मां जीवन के लिए संघर्ष कर रही है. मृतकों की पहचान शेख सिराज (35), पुत्र शेख हीराज (7) और बेटी संजना खातून (4) के रूप में हुई है. सिराज की पत्नी समीना बेगम इस हादसे में घायल हो गयीं. परिजनों का कहना है कि समीना बेगम की एसआइआर सुनवाई थी. पति शेख सिराज उसे और बच्चों को लेकर एसआइआर केंद्र जा रहा था तभी पूरा परिवार भयंकर हादसे का शिकार हो गया.समीना का ससुराल हावड़ा के सांकराइल के बनीपुर इलाके में है. उनके पिता का घर बागनान के हटुरिया-1 में है. उसका वोटर कार्ड मायके का ही था. समीना को एसआइआर के लिए नोटिस मिला था. जिसकी सुनवाई बुधवार को थी. वह पति के साथ अपने मायके जा रही थी. उनके साथ बेटा और बेटी भी थी. चारों बाइक पर सवार होकर निकले. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उलबेड़िया चेक पोस्ट के पास सिराज की बाइक के सामने अचानक एक चार पहिया वाहन आ गया. कार को पास देने की कोशिश में सिराज का बाइक से कंट्रोल खो गया. बाइक एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. महिला कोलकाता के अस्पताल में भर्ती है.उलबेड़िया थाने की पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से चारों को हॉस्पिटल ले गयी. घायल समीना को उलबेड़िया सबडिविजन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन उसकी शारीरिक हालत बिगड़ने पर उसे कोलकाता के एक हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने एक्सीडेंट में शामिल दो गाड़ियों को सीज कर लिया है. एक्सीडेंट कैसे और क्यों हुआ, इसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










