ePaper

दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश के अासार

Updated at : 09 Sep 2024 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश के अासार

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण मौसम विभाग ने सोमवार से गुरुवार तक बारिश की संभावना जतायी है. सोमवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण मौसम विभाग ने सोमवार से गुरुवार तक बारिश की संभावना जतायी है. सोमवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है. दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुड़ा में भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है. पूर्व मेदिनीपुर में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है. इस जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

कोलकाता सहित पासवर्ती जिलों में भी मध्यम बारिश होने के आसार हैं. मंगलवार को उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया व पश्चिम बर्दवान में भारी बारिश हो सकती है. बुधवार को बीरभूम, नदिया व उत्तर व दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश की संभावना है. गुरुवार को पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद में भारी बारिश हो सकती है. सोमवार को राज्य के तटवर्ती इलाके में बारिश की मात्रा बढ़गी. मछुआरों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र सोमवार तक अवदाब में बदलने जा रहा है. फलस्वरूप 12 सितंबर तक पश्चिम बंगाल के दक्षिण हिस्से के कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है. विभाग ने कहा कि निम्न दबाव का यह क्षेत्र सोमवार रात तक पुरी और दीघा के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकता है.

मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता और इसके आसपास हावड़ा एवं हुगली जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं. मछुआरों को 11 सितंबर तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी गयी है, क्योंकि समुद्र में मौसम खराब रहेगा तथा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola