अलीपुर में पांचवीं की छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत
Published by : GANESH MAHTO Updated At : 21 Oct 2025 12:57 AM
शव घर में रखी आलमारी के पास फंदे से लटका हुआ मिला.
घर में रखी आलमारी के पास फंदे से लटका मिला शव कोलकाता. शहर में कालीपूजा और दीपावली के बीच अलीपुर इलाके में एक 11 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया है. शव घर में रखी आलमारी के पास फंदे से लटका हुआ मिला. जानकारी के अनुसार, मृतका अलीपुर के एक अपार्टमेंट में अपने माता-पिता के साथ रहती थी और कोलकाता के एक प्रसिद्ध निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी. जानकारी के अनुसार, उसके पिता कार्यालय गये थे और मां पटाखे खरीदने गयी थी. जब मां घर लौटी, तो उसके बार-बार आवाज देने के बावजूद बेटी ने दरवाजा नहीं खोला. पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसने पर बेटी को आलमारी के पास फंदे पर लटका पाया गया. सूचना मिलने पर अलीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर यह संदेह जताया है कि नाबालिग ने आत्महत्या की है, लेकिन हत्या की संभावना को भी पूरी तरह खारिज नहीं किया गया है. जांच अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग के सभी सहपाठियों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जायेगी, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि यह हत्या थी या आत्महत्या.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










