सॉल्टलेक में व्यवसायी के ठिकानों पर इडी के छापे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Sep 2024 1:48 AM
इडी के अधिकारियों ने करोड़ों रुपये की बैंक धोखाधड़ी व वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच के सिलसिले में व्यवसायी स्वपन साहा के ठिकानों पर छापेमारी की. सॉल्टलेक व उसके आसपास कई जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया गया.
घर से जब्त किया पांच करोड़ रुपये का बेहिसाबी सोना
संवाददाता, कोलकाताप्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों ने करोड़ों रुपये की बैंक धोखाधड़ी व वित्तीय अनियमितता के मामले की जांच के सिलसिले में व्यवसायी स्वपन साहा के ठिकानों पर छापेमारी की. सॉल्टलेक व उसके आसपास कई जगहों पर छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के जवान भी इडी अधिकारियों के साथ थे.छापेमारी अभियान शुक्रवार को शुरू किया गया था. सूत्रों के अनुसार, व्यवसायी के सॉल्टलेक के बीइ ब्लॉक स्थित आवास पर भी केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने छापेमारी की. वहां से करीब सात किलोग्राम सोना व अन्य दस्तावेज जब्त किये गये. जब्त सोने की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बतायी जा रही है. सोने को लेकर किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज दिखाने में व्यवसायी नाकाम रहे. उनसे और उनके परिजनों से इडी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. साथ ही उनके वित्तीय लेन-देन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है.
छापेमारी के दौरान व्यवसायी के आवास में किसी को अंदर आने और बाहर जाने की इजाजत नहीं थी. इडी का अभियान शनिवार शाम तक जारी रहा. इस रेड के बारे में इडी अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










