बंगाल में ED की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सोने के कारोबारी समेत 10 जगहों पर छापेमारी

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

ED raid: अवैध गतिविधियों से संबंधित वित्तीय लेन-देन के सबूत खोजने के लिए ईडी ने एक साथ 10 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है.

विज्ञापन

ED raid: कोलकाता/नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बंगाल में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने एक कथित अवैध कॉल सेंटर संचालन से संबंधित मामले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में 10 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है. अधिकारियों ने बताया कि पीएमएलए मामले से जुड़े एक मामले में एजेंसी एक साथ कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी सोमवार सुबह से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर सहित कई शहरों में जारी है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन लोगों के ठिकानों पर चल रहे छापे

अधिकारियों के अनुसार, यह छापेमारी कॉल सेंटर नेटवर्क से जुड़ी संदिग्ध वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी की गतिविधियों की चल रही जांच के तहत की जा रही है. इस अभियान से जुड़े माने जाने वाले कई व्यक्तियों के ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है. उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिन लोगों के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है, उनमें सुरश्री कर, सम्राट घोष और सुभाजित चक्रवर्ती शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि कथित अवैध गतिविधियों से संबंधित वित्तीय लेन-देन के सबूत जुटाने और उनका पता लगाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई है. जांच के तहत दस्तावेज़, डिजिटल उपकरण और अन्य सामग्री की जांच की जाएगी.

Also Read: बंगाल चुनाव : 60 लाख वोटर विचाराधीन, अब तक 18 लाख का निपटारा, SIR पर सस्पेंस बरकरार

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola