सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, अभिषेक बनर्जी के पीए की बढ़ीं मुश्किलें

Edited by Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी

Abhishek Banerjee: पुलिस हुगली के श्रीरामपुर में सुमित राय के ससुराल भी पहुंची थी. वहां भी उनका कोई अता-पता नहीं चला था.

विज्ञापन

कोलकाता से पूनम कुंदन झा की रिपोर्ट

Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. सोमवार को मेदिनीपुर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है.

कई दिनों से सुमित को ढूंढ रही पुलिस

पुलिस पिछले कई दिनों से सुमित को ढूंढ रही है, लेकिन सुमित का अभी तक को सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के लिए कोर्ट में आवेदन किया था. मजिस्ट्रेट ने मामले की सुनवाई करते हुए सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक के घर पर मिला था आखिरी लोकेशन

पिछले दिनों सुमित राय को पकड़ने के लिए सालबनी थाने की पुलिस शनिवार तड़के कालीघाट स्थित अभिषेक के घर पहुंची थी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली. पुलिस ने बताया था कि आखिरी बार सुमित के मोबाइल फोन का टावर लोकेशन अभिषेक के घर पर मिला था. पुलिस हुगली के श्रीरामपुर में सुमित राय के ससुराल भी पहुंची थी. वहां भी उनका कोई अता-पता नहीं चला था.

Also Read: इडी दफ्तर पहुंचे अभिषेक बनर्जी, शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में होगी पूछताछ

अग्रिम जमानत की याचिका दायर

सुमित राय ने कलकत्ता हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है. सोमवार को वकील सब्यसाची बनर्जी ने जस्टिस जय सेनगुप्ता की कोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत की याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. वकील ने कोर्ट से त्वरित सुनवाई की मांग की थी, जिसे जज ने स्वीकार नहीं किया.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola