पश्चिम बंगाल के हांसखाली में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में तृणमूल नेता के बेटे समेत 3 को उम्रकैद

रानाघाट के अतिरिक्त जिला जज ने दोषियों को सुनायी सजा.
Crime News West Bengal: पश्चिम बंगाल में 3 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में अदालत ने 3 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी है. इस मामले में पिछले महीने 9 लोगों को दोषी करार दिया गया था. कोर्ट ने मुख्य आरोपी के पिता को भी 5 साल की सजा सुनायी है.
Table of Contents
Crime News West Bengal: पश्चिम बंगाल की एक अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता के बेटे समेत 3 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनायी है. नदिया जिले के हांसखाली में वर्ष 2022 में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को 9 दोषियों में से 3 को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. चोटों के कारण लड़की की बाद में मौत हो गयी थी.
3 लोग सामूहिक दुष्कर्म, आपराधिक साजिश और सबूत नष्ट करने के दोषी
रानाघाट के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) की अदालत ने ब्रजगोपाल गोआली, प्रभाकर पोद्दार और रंजीत मलिक को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत 14 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने, आपराधिक साजिश रचने और सबूत नष्ट करने का दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनायी है.
सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी के पिता को भी 5 साल की सजा
अदालत ने मुख्य आरोपी ब्रजगोपाल गोआली के पिता समरेंद्र गोआली को भी 5 साल की कैद की सजा सुनायी गयी है. बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि इनमें से एक दोषी घटना के समय नाबालिग था. उसे एक वर्ष तक अच्छा आचरण बनाये रखने की शर्त के साथ 50,000 रुपए के मुचलके पर रिहा कर दिया गया.
आपराधिक धमकी सहित अन्य अपराध करने वालों को मिली कम सजा – वकील
बचाव पक्ष के वकील ने कहा है कि इस आदेश को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती दी जायेगी. वकील ने बताया कि बाकी दोषियों को आपराधिक साजिश, सबूतों को नष्ट करने और आपराधिक धमकी सहित अन्य अपराधों के लिए कम कारावास की सजा दी गयी है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Crime News West Bengal: टीएमसी नेता के बेटे की बर्थ डे पार्टी में हुआ था सामूहिक दुष्कर्म
सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत स्तर के नेता के बेटे की जन्मदिन की पार्टी के दौरान 4 अप्रैल 2022 को 14 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था. लड़की बीमार पड़ गयी और अगले दिन उसकी मौत हो गयी. आरोपियों के कथित दबाव में जल्दबाजी में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म पर खूब चला था आरोप-प्रत्यारोप का दौर
इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया और विपक्षी दलों और सत्ताधारी दल के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया. कोलकाता हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच का जिम्मा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा था.
अनिंद्य दास ने कलकत्ता हाईकोर्ट में दाखिल की थी याचिका
वकील अनिंद्य दास ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पश्चिम बंगाल पुलिस से सीबीआई को जांच स्थानांतरित करने की मांग की थी. उन्होंने इस बात पर चिंता जतायी थी कि सत्ताधारी पार्टी के नेता के बेटे की संलिप्तता निष्पक्ष जांच को प्रभावित कर सकती है.
इसे भी पढ़ें
2022 के हांसखाली सामूहिक दुष्कर्म मामले में नौ दोषी करार
नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में छह अरेस्ट
बशीरहाट : घर में घुसकर गर्भवती महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म
रेप पीड़िता का सहपाठी गिरफ्तार, जंगल में जबरदस्ती करने का किया था प्रयास
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




