ePaper

बंगाल में कोरोना का रिकवरी रेट 60 फीसदी के पार, अब तक 14,358 लोग संक्रमित

Updated at : 22 Jun 2020 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में कोरोना का रिकवरी रेट 60 फीसदी के पार, अब तक 14,358 लोग संक्रमित

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना (Coronavirus) का रिकवरी रेट 60 फीसदी के पार हो गया है. सोमवार (22 जून, 2020) को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Bengal health department) की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रिकवरी रेट बढ़ कर 60.50 फीसदी पर पहुंच चुका है. वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में‍ 413 नये मामले सामने आये हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना (Coronavirus) का रिकवरी रेट 60 फीसदी के पार हो गया है. सोमवार (22 जून, 2020) को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Bengal health department) की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रिकवरी रेट बढ़ कर 60.50 फीसदी पर पहुंच चुका है. वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य में‍ 413 नये मामले सामने आये हैं. इन्हें लेकर राज्य में अब तक 14,358 लोग संक्रमित हो चुके हैं. 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हुई है. इन्हें लेकर अब 569 लोगों की मौत हो चुकी है.

बंगाल में कोरोना कहर के बीच राहत की बात यह है कि सक्रिय मरीजों की तुलना में ठीक हुए मरीजों की संख्या अधिक हो चुकी है. एक दिन में 390 लोग स्वस्थ हुए हैं. इन्हें लेकर अब तक 8,687 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 5,093 से बढ़ कर 5,102 हो गयी है.

Also Read: कोरोना इम्पैक्ट : ममता सरकार ने बुलायी 24 जून को सर्वदलीय बैठक, दिलीप घोष को मिला निमंत्रण

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बंगाल का रिकवरी रेट लगातार सुधर भी हो रहा है. अब यहां रिकवरी रेट 59.49 फीसदी से बढ़ कर 60.50 प्रतिशत पर पहुंच चुका है, जो बहुत ही अच्छा संकेत है. उधर 24 घंटे में 9,363 नमूने जांचे गये हैं. अब तक कुल 4,10,854 सैंपल जांचे जा चुके हैं. इनमें से 3.49 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं. अब 8,827 कोरेंटिन सेंटर में हैं, जबकि 1,33,391 होम कोरेंटिन में हैं.

कोलकाता में कोरोना 81 नये मामले

कोलकाता में महामारी (Corona pandemic) का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी कोलकाता (Kolkata) की हालत सबसे खराब हैं. महानगर में हर दिन संक्रमण और मौत के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं. महानगर में पिछले 24 घंटे में 81 लोग संक्रमित हुए हैं. एक दिन में अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक 7 लोगों की मौत हुई है. राजधानी में अब तक 4,734 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि अब तक 336 लोगों की मौत हो चुकी है. महानगर में अब कोरोना के 2,004 सक्रिय मामले हैं. कोलकाता में अब तक 2,394 लोग ठीक हो चुके हैं. गत 24 घंटे 27 लोग स्वस्थ हुए हैं.

24 घंटे में इन जिलों में हुई मौत

बुलेटिन के अनुसार, गत 24 घंटे में कोलकाता में 7, उत्तर 24 परगना में 3, हावड़ा में 3 और हुगली में 1 संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है.

Posted By : Samir ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola