ePaper

अस्पताल में मेडिकल सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव के साथ की बैठक

Updated at : 03 Sep 2024 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
अस्पताल में मेडिकल सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव के साथ की बैठक

इसी बीच, सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम के साथ बैठक की.

विज्ञापन

कोलकाता. आरजी कर कांड के खिलाफ कोलकाता पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग करते हुए जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार को लालबाजार अभियान किया था. इसी बीच, सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर राज्य के स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम के साथ बैठक की. जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव से अस्पतालों में मिल रहीं सेवाओं पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव से पूछा कि हड़ताल की वजह से किन-किन अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. अस्पतालों में ऑपरेशन हो रहे हैं या नहीं. अस्पतालों में सीनियर चिकित्सकों की उपस्थिति कैसी है. स्वास्थ्य सचिव ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तृत रिपोर्ट पेश की है. साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को आश्वस्त किया है कि अस्पतालों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए जल्द ही राशि आवंटित कर दी जायेगी. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने के बाद स्वास्थ्य सचिव ने नवनियुक्त मुख्य सचिव मनोज पंत के साथ भी बैठक की. मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य सचिव को सभी जिलों के अस्पतालों में सेवाओं को लेकर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है, जिससे आनेवाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के लिए आवश्यक कदम उठाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola