बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तैयारियों पर बीजेपी के नये अध्यक्ष नितिन नबीन ने की चर्चा

Updated at : 21 Jan 2026 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
BJP President Nitin Nabin Bengal Election Meeting

बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी के नये बॉस नितिन नबीन और पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा. फोटो : एएनआई

भाजपा केे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन फॉर्म में आ गये हैं. पार्टी की कमान संभालने के एक दिन बाद ही उन्होंने नेशनल ऑफिस बियरर्स की बैठक बुलायी. बैठक में पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी बीजेपी के बॉस ने चर्चा की. कार्यकर्ताओं से कहा कि जमीनी स्तर पर काम में लग जायें. प्रचार अभियान कैसा हो, इसके बारे में भी दिशा-निर्देश दिये.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल समेत देश के 5 राज्यों में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा की. नयी जिम्मेदारी संभालने के एक दिन बाद बुधवार को भाजपा अध्यक्ष ने अपनी पहली रणनीति बैठक की. उन्होंने पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा की.

नितिन नबीन का संदेश – संगठन को करें मजबूत

नयी दिल्ली में दिनभर चली बैठक में नितिन नबीन ने पार्टी पदाधिकारियों से जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने के लिए कहा. इसके साथ ही उन्होंने वीबी-जी राम जी (VB- G RAM G) अधिनियम पर कांग्रेस के ‘निगेटिव प्रोपेगैंडा’ का जवाब देने के निर्देश दिये. साथ ही कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता नयी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के लाभ के बारे में लोगों को जागरूक करें. इसके लिए प्रयास तेज कर दें.

मनरेगा के पक्ष में कांग्रेस के प्रचार का करें विरोध – नबीन

भाजपा पहले से ही पूरे देश में एक अभियान चला रही है, ताकि कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार में शुरू हुई महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की जगह लेने वाली नयी योजना ‘विकसित भारत – जय राम जी’ योजना के खिलाफ कांग्रेस के अभियान का मुकाबला किया जा सके.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव प्रचार अभियान पर देशभर के नेताओं से हुई चर्चा

पार्टी पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक में नितिन नबीन ने देश भर में चुनाव प्रचार कैसे चलाया जाये, इस पर भी चर्चा की. उन्होंने प्रचार अभियान को मजबूत करने के लिए आवश्यक सुझाव दिये. बैठक में कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिसमें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्य इकाई के पदाधिकारी के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए.

बंगाल समेत 5 राज्यों में अप्रैल-मई में हो सकते हैं चुनाव

नितिन नबीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल एक नेता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रतिनिधियों को संबोधित किया. बैठक में जिन विषयों पर चर्चा हुई, उन मुद्दों पर उन्होंने अपना मार्गदर्शन और सुझाव भी दिये. पश्चिम बंगाल समेत भारत के 5 राज्यों में अप्रैल-मई में विधानसभा के चुनाव होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

नितिन नबीन का पहला टारगेट बंगाल, क्या ममता के गढ़ में लगा पाएंगे सेंध? जानिए BJP का प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब ममता बनर्जी भी सिंगूर में कर सकती हैं जनसभा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola