प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब ममता बनर्जी भी सिंगूर में कर सकती हैं जनसभा
Mamata Banerjee News: बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी जल्द ही सिंगूर में एक रैली को संबोधित कर सकतीं हैं. इस कार्यक्रम से वह बंगाल के लोगों को सौगातें तो देंगी ही, कुछ राजनीतिक संदेश भी दे सकतीं हैं. प्रदेश के मंत्री बेचाराम मान्ना ने कहा है कि ममता बनर्जी 28 जनवरी को सिंगूर में कार्यक्रमों को संबोधित कर सकतीं हैं.
Table of Contents
Mamata Banerjee News: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले हफ्ते सिंगूर में एक एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जा सकतीं हैं. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करने की संभावना है. ममता बनर्जी का यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिंगूर रैली के कुछ दिनों बाद होगी. पीएम मोदी ने सिंगूर की धरती से ममता बनर्जी की सरकार और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था.
बांग्लार बाड़ी योजना की पहली किस्त जारी कर सकती हैं दीदी
तृणमूल कांग्रेस ने बताया है कि ममता बनर्जी हुगली जिले के सिंगूर में एक प्रशासनिक बैठक की अध्यक्षता करेंगी. इस दौरान वह वेलफेयर स्कीम्स की लांचिंग करेंगी. मुख्यमंत्री के ‘बांग्लार बाड़ी’ योजना के तहत पक्के मकानों के निर्माण के लिए पहली किस्त भी सिंगूर से जारी किये जाने की संभावना है.
सिंगूर से पॉलिटिकल मैसेज दे सकतीं हैं बंगाल की चीफ मिनिस्टर
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने संकेत दिया है कि प्रशासनिक गतिविधियों के अलावा पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी या तो अलग से पार्टी की रैली को संबोधित करेंगी या सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम से ही पॉलिटिकल मैसेज दे सकतीं हैं.
बेचाराम मान्ना बोले- 28 को सिंगूर में बैठक करेंगी ममता बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री बेचाराम मान्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री 28 जनवरी को यहां एक बैठक करेंगी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सीएम के कार्यक्रम का विवरण अभी उनको नहीं मिला है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
18 जनवरी को पीएम ने ममता बनर्जी सरकार पर बोला था हमला
ममता बनर्जी सिंगूर में उसी जगह कार्यक्रम को संबोधित करेंगी, जहां 18 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया था. प्रधानमंत्री ने एक आधिकारिक कार्यक्रम के बाद एक जनसभा को अड्रेस किया था. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से फेल है. पीएम मोदी ने दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में निवेश तभी आयेगा, जब कानून-व्यवस्था में सुधार होगा.
पीएम मोदी के कार्यक्रम के बाद ही शुरू हो गयी थी ममता के दौरे की तैयारी
हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के तुरंत बाद बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी के दौरे की तैयारियां शुरू हो गयीं थीं. पार्टी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने को कहा गया. ममता बनर्जी का कार्यक्रम उसी मैदान में होने की संभावना है, जहां प्रधानमंत्री ने अपनी रैली को संबोधित किया था.
इसे भी पढ़ें
बंगाल नहीं बदलेगा, आप बदलेंगे, सिंगूर में पीएम मोदी के भाषण के बाद नदिया में बोले अभिषेक बनर्जी
बंगाल के सिंगूर में मोदी करेंगे कई प्रोजेक्ट की शुरुआत, तृणमूल ने लगाये विवादित पोस्टर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए