भाजपा की महिला शक्ति का प्रदर्शन, राज्य महिला आयोग का दफ्तर घेरा
Updated at : 31 Aug 2024 1:45 AM (IST)
विज्ञापन

आरजी कर की घटना के खिलाफ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने शुक्रवार को कोलकाता में राज्य महिला आयोग के कार्यालय पर सांकेतिक (प्रतीकात्मक) ताला लगाकर अपना विरोध जताया.
विज्ञापन
आरजी कर कांड. महिला अत्याचार पर आयोग की चुप्पी के खिलाफ फूटा आक्रोश
प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय पर लगा दिया सांकेतिक ताला
संवाददाता, कोलकाताआरजी कर की घटना के खिलाफ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नेताओं ने शुक्रवार को कोलकाता में राज्य महिला आयोग के कार्यालय पर सांकेतिक (प्रतीकात्मक) ताला लगाकर अपना विरोध जताया. महिला मोर्चा का आरोप है कि यह आयोग आरजी कर की जघन्य घटना सहित राज्यभर में महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर कोई आवाज नहीं उठाता है. यह पूरी तरह से निष्क्रिय है. आयोग की कथित निष्क्रियता के खिलाफ महिला मोर्चा की शीर्ष नेताओं की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता दोपहर में मार्च करते हुए कोलकाता के सॉल्टलेक इलाके में स्थित आयोग के कार्यालय के पास पहुंचे. वहां बड़ी संख्या में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने बाहर में सभी को रोक दिया. पुलिस ने आयोग कार्यालय के बाहर बैरिकेड्स लगा दिये थे. रोके जाने पर महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. नाराज प्रदर्शनकारी आयोग कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गयीं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




