ePaper

Bengal Weather Update : अगले सप्ताह तक बंगाल में 4 डिग्री नीचे आ सकता है पारा, बढ़ सकती है ठंड

Updated at : 02 Nov 2024 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Update : अगले सप्ताह तक बंगाल में 4 डिग्री नीचे आ सकता है पारा, बढ़ सकती है ठंड

Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल के मौसम में लगातार बदलाव दिख रहा है. अगले चार दिनों में तापमान दो से चार डिग्री तक गिर सकता है.

विज्ञापन

Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल में फिलाहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. दूसरी ओर अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक दक्षिण बंगाल के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. तापमान भी गिर सकता है. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार बंगाल में ठंड जल्द ही दस्तक देने वाली है.

बढ़ सकती है ठंड

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से अगले कुछ दिनों तक दक्षिण बंगाल के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. मंगलवार और बुधवार को दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मेदिनीपुर, मुर्शिदाबाद में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि उसकी संभावना कम है. दक्षिण बंगाल, खासकर गंगीय पश्चिम बंगाल के जिलों में अगले चार दिनों में तापमान दो से चार डिग्री तक गिर सकता है.

Also Read : Chhath Puja Special Train : बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वालों के लिये रेलवे की बड़ी घोषणा

उत्तर बंगाल में मौसम रहेगा शुष्क

उत्तर बंगाल में भी मुख्यतः शुष्क मौसम रहेगा. हालांकि कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से बुधवार तक दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी में हल्की बारिश हो सकती है. रविवार से बुधवार तक चार दिन कूचबिहार, उत्तरी दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर में बारिश की संभावना है. कुछ दिन पहले बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से दक्षिण बंगाल में असामयिक बारिश हुई थी. आने वाले हफ्तों में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. हालांकि अभी सर्दी की कोई आधिकारिक संभावना नहीं है. इसमें कुछ समय और लगेगा.

Also Read : West Bengal : जूनियर डाॅक्टरों के नाम स्वास्थ्य साथी पोर्टल से हटे, जानें क्या है कारण

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola