प्रमाण दो, मैं इस्तीफा दूंगा, बंगाल के CEO मनोज अग्रवाल की TMC को खुली चुनौती
Published by : Ashish Jha Updated At : 09 Apr 2026 8:42 AM
मनोज अग्रवाल
Bengal Election: तृणमूल कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर बंगाल के सीईओ पर आरोप लगाते हुए कहा गया कि उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता के साथ हिंदू बहुल क्षेत्रों का दौरा किया और मतदाताओं से बात की है. तृणमूल के इस आरोप पर मनोज अग्रवाल ने अपनी बात रखी है.
मुख्य बातें
Bengal Election: कोलकाता: पूर्व मेदिनीपुर जिले के तीन दिवसीय दौरे पर गए राज्य के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज अग्रवाल पर आरोप है कि वो भाजपा कार्यकर्ता के साथ वोटरों के घर गये. तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की शिकायत मुख्य चुनाव आयुक्त से की है. तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी के एक करीबी नेता के साथ नंदीग्राम गए थे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने खुद सत्ताधारी पार्टी के आरोपों का जवाब दिया है. सिर्फ जवाब देना ही काफी नहीं है, उन्होंने एक तरह से चुनौती भी दे दी है.
मनोज ने आरोप को बताया बेबुनियाद
भाजपा कार्यकर्ता के साथ संबांध रखने के आरोप पर मनोज अग्रवाल ने कहा- जिला मजिस्ट्रेट मुझे विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कराने ले गए. वहां 1,000 लोग मौजूद थे. मैं कैसे बता सकता हूं कि उनमें से कौन कौन है. आप साबित कर सकते हैं कि आयोग का उससे संबंध है. अगर यह साबित हो जाता है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा. इसके बाद तृणमूल के सोशल मीडिया हैंडल से भाजपा नेता और मनोज की एक तस्वीर ट्वीट की गई. तस्वीर में शुभेंदु के करीबी भाजपा नेता तपन कुमार मोहपात्रा, नंदीग्राम दौरे के दौरान मनोज कुमार अग्रवाल के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ममता ने भी किया था संबंध रखने का जिक्र
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सबसे पहले मनोज अग्रवाल और शुभेंदु के करीबी सहयोगियों के बीच संबंधों को लेकर आरोप लगाए. उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा- मैंने सुना है कि सीईओ नंदीग्राम गए थे. भाजपा के लोग उन्हें अपने साथ ले गए थे. सुप्रीमो के आरोपों के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य और कुणाल घोष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. चंद्रिमा ने कहा- सीईओ तपन मोहपात्रा के साथ थे. सभी जानते हैं कि नेता विपक्ष के नेता के करीबी हैं, वे उनके साथ नंदीग्राम गए थे.

Also Read: नंदीग्राम में भाजपा नेता के साथ दिखे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, टीएमसी ने उठाये सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










